फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन से एक मुलाकात की 'कीमत' 6 लाख रुपये, देखिए कैसे?

Wed, 17 Jun 2015 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल(हरियाणा) Updated Wed, 17 Jun 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन

बहन से एक मुलाकात की 'कीमत' 6 लाख रुपये, देखिए कैसे?

6 lakhs theft in farmer's car in kaithal

ऑपरेशन के बाद अस्पताल में दाखिल बहन से मिलने आए किसान को बहन से मुलाकात 6 लाख रुपये में पड़ी। चौंक गए, यहां देखिए।

बहन से एक मुलाकात की 'कीमत' 6 लाख रुपये, देखिए कैसे?

6 lakhs theft in farmer's car in kaithal

मामला, कैथल शहर का है। यहां अस्पताल में उपचाराधीन बहन से मिलने के लिए आए किसान की कार में से चोर दिन-दिहाड़े 6 लाख रुपये का बैग चोरी कर फरार हो गए। जब कार से बैग की चोरी हुई, तब किसान बहन से मिलने अस्पताल के अंदर गया था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सहित सीआईए, सीन ऑफ क्राइम टीम सहित विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए।

बहन से एक मुलाकात की 'कीमत' 6 लाख रुपये, देखिए कैसे?

6 lakhs theft in farmer's car in kaithal

घटना करीब सुबह 10 बजे की है। जब गांव गुहणा निवासी सुरेंद्र कुमार अपनी मां खजानी, पत्नी सलोचना, सात वर्षीय बेटे भूपेंद्र सिंह के साथ अपनी कार में कैथल आया था। यहां अंबाला रोड पर स्थित मित्तल अस्पताल में उसकी बहन का ऑपरेशन हुआ है। जिस पर वह कार को अस्पताल के बाहर खड़ा करके परिवार सहित अस्पताल के अंदर चला गया। करीब एक घंटे बाद बाहर आया तो उसने देखा कि कार की खिड़की खुली हुई थी। जिसमें से 6 लाख रुपये का बैग भी चोरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन से एक मुलाकात की 'कीमत' 6 लाख रुपये, देखिए कैसे?

6 lakhs theft in farmer's car in kaithal

मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी टेकन राज, सीआईए प्रभारी सत्यवान सिंह, थाना शहर एवं सिविल लाईन प्रभारी अशोक कुमार एवं वीरेंद्र सिंह खर्ब भी मौके पर पहुंचे। कार की चालक साइड की खिड़की नहीं खुल रही थी। जिस कारण सुरेंद्र खुद भी दूसरी साइड की खिड़की खोलकर कार से उतरा था। इसी बीच चोरों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में कार में रखे पैसों से भरे बैग को चोरी कर लिया।

विज्ञापन

बहन से एक मुलाकात की 'कीमत' 6 लाख रुपये, देखिए कैसे?

6 lakhs theft in farmer's car in kaithal

सुरेंद्र की गांव में 28 एकड़ जमीन है। जिसमें से 14 एकड़ जमीन का 6 लाख रुपये ठेका आया था। वह इसे बैंक में जमा करवाने के लिए आया था। उसने बताया कि बहन से मिलने के बाद वह इस राशि को बैंक में जमा करवाने के लिए जाता। लेकिन यहीं से चोरों ने उड़ा लिया। पॉलीथीन के बैग में 3 गड्डी एक-एक हजार के नोटों की तथा 6 गड्डियां पांच-पांच सौ के नोटों की थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed