नहीं मना पाए बच्ची का जन्मदिन, एक साथ जलीं 4 चिताएं
क्रूर हादसे में खुशियां मनाने जा रहे परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद जब एक साथ जली उनकी चिताएं तो हर किसी की आंखों में दिखे आंसू। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
नहीं मना पाए बच्ची का जन्मदिन, एक साथ जलीं 4 चिताएं
दरअसल दोहती (नाती) का जन्मदिन मनाने जा रहे सहगल परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं। जब एक क्रूर सड़क हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस घटना ने हर एक की आंखों में आंसू ला दिए। हादसे में संजय सहगल, उनकी पत्नी किरण सहगल, भतीजे पारुल और अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई।
नहीं मना पाए बच्ची का जन्मदिन, एक साथ जलीं 4 चिताएं
करनाल-पानीपत रोड पर बुधवार रात हुए हादसे के बाद इन चारों के शवों को वीरवार को जालंधर लाया गया। दोपहर बाद चारों शवों का एक साथ जालंधर कैंट के श्मशानघाट में संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे मोहल्ले के अलावा सहगल परिवार से संबंध रखने वाले कई लोग शामिल हुए।
नहीं मना पाए बच्ची का जन्मदिन, एक साथ जलीं 4 चिताएं
संजय सहगल के छोटे भाई दीपक ने कहा कि भगवान ऐसे दिन किसी को न दिखाए, एक ही परिवार के चार लोगों को छीन लिया। सहगल परिवार का मोहल्ला निवासियों से काफी लगाव है। वीरवार को दिन भर पूरे मोहल्ले में मातम छाया रहा।
नहीं मना पाए बच्ची का जन्मदिन, एक साथ जलीं 4 चिताएं
जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 23 के रहने वाले संजय सहगल सेंट्रल बैंक में क्लर्क थे। वे अपने चार भाइयों में से सबसे बड़े थे। संजय सहगल की एक बेटी और बेटा हैं। सड़क दुर्घटना में संजय सहगल और उनकी पत्नी की मौत हुई है।