छोटे पैकेट का बड़ा धमाका, 13 साल के बच्चे ने ऐसी अनोखी सुपर बाइक तैयार कर दी, जिसके लिए न पेट्रोल चाहिए न डीजल बस धूप में रखो और दौड़ाओ।
2 of 8
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
कहते हैं कि जब मन में लगन और कुछ करने की जिद हो तो कोई भी काम कठिन नहीं है। हरियाणा में रेवाड़ी जिले के रहने वाले अवनीत कुमार ने यह साबित कर दिखाया है। यह लड़का पिछले 2 साल से चर्चा में है और अब जापान में 28 मई को अपना हुनर पेश करेगा। इस बच्चे ने सोलर पावर से चलने वाली बाइक बनाई है।
3 of 8
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
अवनीत ने जिस बाइक को बनाया है, वह न पेट्रोल, न ही डीजल और न बैट्री से चलती है, बल्कि ये दौड़ती है सौर ऊर्जा से। उसको धूप से चार्ज किया जा सकता है। यह बाइक एयर पल्यूशन नहीं करती है, जो कि पर्यावरण के लिहाज से काफी उम्दा बात है। यह बाइक काफी किफायती भी है। इससे बनाने में नैनो से भी कम खर्च आएगा। इस बाइक पर एक व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था है।
4 of 8
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
बाइक में सोलर पैनल, बैटरी, दो मोटर व 3 टायर लगाए गए हैं। एक व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था वाली इस बाइक की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा है। बाइक में चलते हुए नींद आने पर बजने वाला अलार्म सिस्टम लगा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग सिस्टम भी लगा है। इस पर काफी कम खर्च आता है, महज 5-6 हजार में तैयार की जा सकती है। यह बाइक पैरों से हैंडल हो सकती है, यानी जिसके हाथों में दिक्कत वो भी चला सकता है।
5 of 8
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
हालांकि ये इस अविष्कार का शुरुआती रूप ही है, लेकिन आज के इस महंगाई के दौर में सौर ऊर्जा से चलने वाले वाहन लोगों के पैसे बचाने में तो कारगार साबित होंगे। अवनीत ने उस वक्त में इस बाइक को बनाया है जबकि एयर पल्यूशन का दंश पूरा देश झेल रहा है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने इस संदर्भ में 2000 सीसी इंजन से ज्यादा के वाहनों पर रोक, बीएस-3 वाहनों की बंदी जैसे बड़े कदम भी उठाए हैं।