पंजाब के मोहाली जिले में मंगलवार को सात कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। ये सभी सातों कोरोना संक्रमित मामले एक ही गांव के हैं। जिले की तहसील डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर के कोरोना संक्रमित पंच और सरपंच के परिवार से ही सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद मोहाली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 पहुंच गई है। साथ ही मोहाली पंजाब में पीड़ितों की संख्या के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
2 of 6
नाके पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
अकेले जवाहरपुर गांव से ही चार दिन के भीतर 11 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। मंगलवार की सुबह जिले के लिए बेचैन करने वाली रही, क्योंकि एक ही गांव से सात लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। पूरे गांव को सील कर दिया गया है।
3 of 6
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मुस्तैद हैं।
डीसी गिरीश दियालन और सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह पूरे अमले के साथ गांव जवाहरपुर पहुंचे। जवाहरपुर के सभी 522 घरों सहित पूरे गांव को आइसोलेट किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव के सभी 2460 लोगों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को गांव के 114 लोगों के सैंपल जांच को भेजे।
इसके अलावा गांव के कोरोना संक्रमित सरपंच के नजदीकी चार लोगों के सैंपल भी भेजे गए हैं। यह लोग डेराबस्सी के शक्ति नगर के रहने वाले हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 24 लोगों के सैंपल जांच को भेजे थे। जिनमें से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें पहले से ही कोरोना संक्रमित गांव के पंच के दो बेटे, भाभी, मां और भतीजे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
मंगलवार को भेजे 118 लोगों के ब्लड सैंपल
इसके अलावा गांव के कोरोना संक्रमित सरपंच की पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आने वाले 118 लोगों के सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी।