फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 साल की इस भारतीय महिला ने अमेरिका में दौड़ में जीता गोल्ड

Mon, 10 Oct 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Oct 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
100-year-old man kaur won gold in the race in America
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
जानकर हैरानी होगी कि अमेरिकन मास्टर्स गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का गोल्ड मेडल एक भारतीय महिला ने जीता, वो भी 100 वर्षीय। 
100-year-old man kaur won gold in the race in America
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
ये कमाल करने वाली महिला चंडीगढ़ की मान कौर हैं। 100 वर्षीय भारतीय महिला मान कौर ने न सिर्फ 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया, बल्कि स्वर्ण पदक भी जीता। दरअसल, इस प्रतियोगिता के उनके उम्र वर्ग में किसी और महिला ने हिस्सा ही नहीं लिया। वो एकमात्र धाविका थीं, लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि इस उम्र में भी उन्होंने फिनिश लाइन तक दौड़ पूरी की।
100-year-old man kaur won gold in the race in America
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
100 वर्षीय मान कौर ने 100 मीटर दौड़ को 1 मिनट 21 सेकेंड में पूरा किया। फिनिश लाइन पार करने के बाद उन्होंने अपने हाथ हवा में खड़े करके खुशी जताई। मान कौर जब दौड़ रही थीं तब उनके साथ के 70 व 80 की उम्र से ज्यादा वाले बाकी खिलाड़ी उन्हें जमकर प्रोत्साहित कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
100-year-old man kaur won gold in the race in America
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
चंडीगढ़ की मान कौर वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स में रिकॉर्ड बनाने वाली अकेली भारतीय हैं। उनके अलावा कोई भी भारतीय अभी तक इसमें कामयाब नहीं हो सका है। उन्होंने 98 वर्ष की आयु में 100 मीटर और 200 मीटर गोल्ड जीतकर रिकॉर्ड स्थापित किया था। उनके द्वारा बनाए ये रिकॉर्ड अभी भी बरकरार हैं।
विज्ञापन
100-year-old man kaur won gold in the race in America
बेटे के साथ मान कौर - फोटो : Amar Ujala
मान कौर का 78 वर्षीय बेटा गुरदेव सिंह भी वहां मौजूद था। अपनी मां की भावनाओं को बताते हुए गुरदेव ने कहा, मेडल जीतकर वो भारत जाएंगी और वो सभी को उत्साहित होकर बताएंगी कि उन्होंने इस देश में मेडल जीते हैं। जीतना उन्हें खुशी देता है। गुरदेव ने बताया कि जब उनकी मां 93 साल की थीं तब उन्होंने उनको दौड़ने के लिए प्रेरित किया क्योंकि उन्हें अपनी मां की प्रतिभा पर पूरा भरोसा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed