फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 रुपये का सिक्का बना सिरदर्द, नकली बाजार में, ऐसे करें असली की पहचान

Thu, 30 Nov 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Nov 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
10 rupee coin, dispute for 10 rupee coin
10 रुपये का सिक्का
10 रुपये का नया सिक्का लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अगर आपको भी असली और नकली की पहचान नहीं है तो यहां जानिए, फायदे में रहेंगे।
10 rupee coin, dispute for 10 rupee coin
10 रुपये का सिक्का
चंडीगढ़ में एक ऑटो वाले और सवारी में मारपीट हो गई, वजह बना 10 का सिक्का। ऑटो वाले ने सिक्का लेने से मना कर दिया तो शख्स बिफर गया। बस देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट हो गई। लोगों ने बीच बचाव करके मामला सुलझाया। कभी सिक्के 10 से 15 फीसदी ब्लैक में खरीदने पड़ते थे, अब सिक्के दुकानदारों के गुल्लक में भरे पडे़ हैं। हालात यह है कि दुकानदार, ऑटो वाले सिक्के लेने से घबरा रहे हैं।
10 rupee coin, dispute for 10 rupee coin
10 रुपये के सिक्के
पहले ऐसा होता था कि चंडीगढ़ मार्केट एसोसिएशन और व्यापार मंडल बैंकों से रेजगारी दिलवाने के लिए बाजारों में सिक्कों का कैंप लगाते थे। लेकिन अब कोई भी मार्केट एसोसिएशन ऐसा नहीं कर रही है। अब दुकानदारों के पास हजारों रुपये के सिक्के इकट्ठे हो गए हैं कि वह खुद बैंक को देने के लिए तैयार हैं।  लेकिन अधिकतर बैंक सिक्कों को नोट में तबदील करने से इंकार कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10 rupee coin, dispute for 10 rupee coin
दस रुपये के सिक्के की पहचान - फोटो : getty image
सिक्कों की भरमार होने से रेजगारी का कारोबार करने वाले बेरोजगार हो गए हैं। पंजाब व हरियाणा से सिक्को का काम करने वाले प्रतिदिन चंडीगढ़ के बैंकों में आते थे, जहां से लाखों का सिक्का लेकर संबंधित राज्यों के जिलों में ब्लैक पर बेचते थे। दिवाली से पहले मांग ज्यादा बढ़ जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। पंजाब में सबसे ज्यादा जालंधर और लुधियाना में रेजगारी का कारोबार होता था।
विज्ञापन
10 rupee coin, dispute for 10 rupee coin
दस रुपये के सिक्के की पहचान
बता दें कि आरबीआई ने 10 का नया सिक्का 26 मार्च 2009 को जारी किया गया था, जो कि मान्य है। इसके अलावा शेरावाली की फोटो वाला सिक्का, संसद की तस्वीर वाला सिक्का, बीच में संख्या में ‘10’ लिखा हुआ सिक्का, होमी भाभा की तस्वीर वाला सिक्का, महात्मा गांधी की तस्वीर वाला सिक्का सहित अन्य सभी सिक्के भी मान्य हैं। इन सिक्कों को विभिन्न विशेष मौकों पर जारी किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed