{"_id":"6219bb6feed1b75c275ad69d","slug":"how-to-safe-yourself-in-nuclear-attack-know-about-during-war-between-russia-and-ukraine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Russia and Ukraine War: देश में हो जाए परमाणु हमला, तो जानिए क्या हैं बचने के तरीके","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Russia and Ukraine War: देश में हो जाए परमाणु हमला, तो जानिए क्या हैं बचने के तरीके
रूस-यूक्रेन के बीच जंग की शुरुआत हो चुकी है। रूस ने यूक्रेन पर हमले भी तेज कर दिए हैं। रूस के इस कदम से दुनिया दो पक्षों में बंटती हुई नजर आ रही है। इस युद्ध का असर दुनिया के आम लोगों पर भी पड़ेगा। हर रोज मासूम सैकड़ों की संख्या में अपनी जान गवां रहे हैं। रूस, यूक्रेन के आबादी वाले इलाकों में मिसाइलों और बमों से हमले कर रहा है। ऐसे में विश्व में तृतीय विश्व युद्ध को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि, अभी ऐसी स्थिति आने की संभावना कम है। अब ऐसे में अगर तृतीय विश्व युद्ध होता है तो कई देश एक-दूसरे के खिलाफ परमाणु बम का भी इस्तेमाल करेंगे। आज हम इसी से जुड़ी जानकारी साझा करने जा रहे हैं, यदि किसी देश में परमाणु हमला होता है तो वहां के नागरिक किस तरह से अपना बचाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं बचाव के तरीके.........
2 of 5
परमाणु हमले से बचने के क्या हैं तरीके-प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने हाल ही में बताया है कि अगर परमाणु हमला होता है तो हमें बचने का बहुत कम मौका मिलेगा। ऐसे में हमें पहले से ही सुरक्षित स्थानों और तरीकों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। दरअसल, परमाणु बम बेहद ही खतरनाक होता है। विस्फोट के बाद जो रेडिएशन निकलता है वो इंसानों के जीवन के लिए हानिकारक होता है।
3 of 5
परमाणु हमले से बचने के क्या हैं तरीके-प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जब परमाणु बम विस्फोट होता है तो इसका एक कण तीन कणों को छोड़ता है और इसकी गति में गुणात्मक वृद्धि होती है। अब ऐसे में इसकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस हमले का असर उस जगह की आने वाली कई पीढ़ियों को झेलना पड़ता है। कई सालों तक तरह-तरह की बीमारियां होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परमाणु हमले से बचने के क्या हैं तरीके-प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इसी को ध्यान में रखते हुए एजेंसी ने बताया कि परमाणु हमले के शुरू के कुछ घंटे बेहद मुश्किल और निर्णायक होते हैं। एजेंसी के अनुसार, हमले के 24 घंटे तक लोगों को अपने घरों में ही बंद रहना चाहिए, जिससे उनपर रेडिएशन का खतरा कम और उनकी जान की रक्षा हो सके। एजेंसी ने आगे बताया कि बम विस्फोट के तुरंत बाद घर के अंदर ही मुंह के बल जमीन पर लेट जाए।
विज्ञापन
5 of 5
परमाणु हमले से बचने के क्या हैं तरीके-प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
चेहरे को फेसमास्क से ढंककर रखें। जब तक कहा न जाए अपने घरों से न निकले। घर के निचले हिस्से में खुद को बंदकर कर लें, यदि घर में अंडरग्राउंड है तो ये सबसे सुरक्षित जगह है। घर के सभी खिड़की-दरवाजे अच्छी तरह से बंद कर लें, जिससे हवा के साथ रेडियोएक्टिव गंदगी अंदर ना आने पाए। इन सबसे जरूरी बात ये है कि घबराए नहीं, पैनिक न हो और किसी भी अफवाह से बचें रहें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।