{"_id":"6b0052808ad17bc1c00e29ef","slug":"girl-in-blue-suit-beautiful-dance-on-laung-laachi-song-viral-video-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की ने नीले सूट में पंजाबी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, डांस और एक्सप्रेशन देख फिदा हुए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लड़की ने नीले सूट में पंजाबी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, डांस और एक्सप्रेशन देख फिदा हुए लोग
Fri, 20 Nov 2026 07:30 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:30 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर नीले रंग का सूट पहनकर डांस कर रही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की ने पंजाबी गाने लॉन्ग इलायची पर शानदार डांस किया है।
विज्ञापन
लड़की ने नीले सूट में पंजाबी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके
- फोटो : instagram
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की सुपरहिट गाने लॉन्ग इलायची पर शानदार अंदाज में डांस कर रही है। उसके बेहतरीन डांस मूव्स, जबरदस्त एनर्जी और खूबसूरत चेहरे के एक्सप्रेशन ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में लड़की नीले रंग के खूबसूरत कढ़ाईदार पंजाबी सूट पहने हुए दिख रही है। हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां, कानों में झुमके और खुले बाल उनके देसी लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। घर के कमरे में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में जैसे ही लॉन्ग इलायची गाना बजना शुरू होता है लड़की पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस करने लगती है।
विज्ञापन
डांस मूव्स और एक्सप्रेशन ने लूटी महफिल
लड़की के डांस की सबसे खास बात उसके शानदार स्टेप्स और चेहरे के एक्सप्रेशन हैं। गाने की हर बीट पर उसके डांस मूव्स शानदार तालमेल बिठा रहे हैं। कभी कमर की लचक तो कभी हाथों के खूबसूरत स्टेप्स, उसकी हर अदा लोगों का ध्यान खींच रही है। उसके चेहरे की प्यारी मुस्कान और आत्मविश्वास से भरा अंदाज परफॉर्मेंस को और भी खास बना रहा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
35 साल बाद फिर पहनी पुलिस की वर्दी, पुराने दिनों को याद कर छलक पड़े बुजुर्ग के आंसू, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। युवती का देसी अंदाज और डांस के प्रति उसका जुनून लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कई लोगों ने परफॉर्मेंस को ब्यूटी विद स्किल्स बताया है।
बच्चों के साथ मोबाइल में ऐसा क्या देख रही थीं बिल्लियां? उनका क्यूट अंदाज जीत लेगा आपका दिल
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने लाइक किया है। लड़की की डांस की हर कोई तारीफ कर रहा है।
