Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   retired police officer wears uniform after 35 years emotional viral video

35 साल बाद फिर पहनी पुलिस की वर्दी, पुराने दिनों को याद कर छलक पड़े बुजुर्ग के आंसू, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

Fri, 20 Nov 2026 06:16 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 06:16 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक रिटायर्ड बुजुर्ग पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। बुजुर्ग पुलिस अधिकारी ने 35 साल बाद पुलिस की वर्दी पहनी है। 

विज्ञापन
retired police officer wears uniform after 35 years emotional viral video
35 साल बाद फिर पहनी पुलिस की वर्दी, पुराने दिनों को याद कर छलक पड़े बुजुर्ग के आंसू - फोटो : instagram

विस्तार

पुलिस की वर्दी सिर्फ एक पहनावा नहीं, बल्कि सम्मान, कर्तव्य और जिंदगीभर की सेवा का प्रतीक है। यही कारण है कि जब एक बुजुर्ग पुलिसकर्मी ने करीब 35 साल बाद दोबारा अपनी वर्दी पहनी, तो उनका भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों को भावुक कर दिया है। 

विज्ञापन


इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक पोता अपने बुजुर्ग दादा जी को उनकी पुलिस की वर्दी पहनाने में मदद करता दिख रहा है। करीब 35 साल बाद वर्दी पहनते ही बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी और आंखों में भावनाओं की चमक साफ नजर आती हैं। 
विज्ञापन


पोते ने पहनाई दादा को पुलिस की वर्दी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में पोता अपने दादा जी को बड़े प्यार से पुलिस की यूनिफॉर्म पहनाता हैय़ वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है कि 35 साल बाद बाबा ने अपनी वर्दी पहनी।  वर्दी पहनने के बाद बुजुर्ग जिस अंदाज में खड़े होकर सैल्यूट करते हैं, वह देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। उम्र के चलते उन्हें खड़े होने में सहारे की जरूरत पड़ती है, लेकिन उनका सैल्यूट आज भी उतना ही अनुशासित और शानदार नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 साल की उम्र में रिक्शा खींचने को मजबूर दादा, बोले- तीन बेटे कमाते हैं, लेकिन कोई एक रोटी तक नहीं देता


View this post on Instagram




लोकल ट्रेन के मोटरमैन केबिन में घुसने की कोशिश करती दिखी महिला, वायरल वीडियो को लेकर हैरान करने वाला खुलासा

सैल्यूट देखकर भावुक हुए लोग

वीडियो में बुजुर्ग के चेहरे पर वर्दी पहनने का गर्व और पुरानी यादों की खुशी साफ दिख रही है। उनका सैल्यूट देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी सेवा, समर्पण और जज्बे को सलाम कर रहे हैं। 

3000 साल पुरानी ब्रेडेड लेडी ममी: CT स्कैन में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे, जानकर उड़ जाएंगे होश

एक शख्स ने लिखा है कि अभी भी इनका सैल्यूट आज की पीढ़ी से काफी बेहतर है, वहीं, दूसरे शख्स ने लिखा कि इनके सैल्यूट करने का अंदाज देखकर लगता है कि अपने दौर में ये एक बेहतरीन पुलिस अफसर रहे होंगे। एक अन्य ने लिखा है कि इतनी उम्र हो गई है, लेकिन सैल्यूट अभी भी कड़क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed