{"_id":"621b7484d3deb4372c2b1ed4","slug":"flower-on-mars-found-flower-shaped-rock-on-mars-scientists-big-revealed-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flower on Mars: मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल', वैज्ञानिकों ने किया ये बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Flower on Mars: मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल', वैज्ञानिकों ने किया ये बड़ा खुलासा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 27 Feb 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल'
- फोटो : Twitter @kevinmgill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मंगल ग्रह (Mars) के रहस्यों के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। समय-समय पर मंगल ग्रह से रहस्यमयी वस्तुओं की तस्वीरें सामने आती रहती हैं जिन्हें देखने के बाद वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। अब इस बीच मंगल ग्रह से एक और हैरान करनी वाली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर एक पत्थर की है जो फूल की तरह दिख रहा है।
इस अनोखे पत्थर की तस्वीर नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने ली है। इसको देखने के बाद वैज्ञानिक भी कन्फ्यूज हो गए। जब वैज्ञानिकों ने इसकी जांच की तो पता चला कि फूल की तरह दिखने वाला यह एक पत्थर है। वैज्ञानिकों की जांच में इसके निर्माण को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि फूल की तरह दिखने वाले इस पत्थर का निर्माण खनिजों के जुड़ने से इस प्रकार हुआ है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
2 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल'
- फोटो : Twitter @kevinmgill
देखने पर ऐसा लग रहा है कि फूल की अलग-अलग पंखुड़ियां निकली हुई हैं। इस तरह की आकृति को डाइजेनेटिक क्रिस्टल क्लस्टर कहा जाता है। अलग-अलग खनिजों के मिलने की वजह से डायमेंशनल आकार का निर्माण होता है। कई खनिजों के मिश्रण से यह फूल बना है।
3 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल'
- फोटो : Twitter @kevinmgill
क्यूरियोसिटी मिशन की डिप्टी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एबिजिल प्रेमैन ने बताया है कि ऐसे आकृतियों का निर्माण नमक से होता है जिसे सल्फेट्स कहा जाता है। हवाओं की दिशा और गति बदलने की वजह से इनकी आकृति कोई निश्चित नहीं होती है। यह आपस में जुड़ जाते हैं और कुछ समय बाद समाप्त भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी 'फूल'
- फोटो : Pixabay
नासा के वैज्ञानिकों ने बीते हफ्ते इस फूल वाली आकृति के पत्थर को देखा था। इसको ब्लैकथॉर्न सॉल्ट नाम दिया गया है। क्यूरियोसिटी रोवर पर लगे मार्स हैंड लेंस इमेजर ने इसकी तस्वीर ली है। इस कैमरे में जूम करने की अधिक ताकत होती है। यह बेहद नजदीक से तस्वीरें ले सकता है। इसके कारण कई पत्थरों की सतह पर खनिजों और टेक्स्चर के बारे में पता चलता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।