जिस तरह से हम सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाते हैं उसी तरह नियमित रूप से हंसना भी चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं और मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से चेहरे पर चमक रहती है। हंसना भी एक तरह का योग है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आप काॅमेडी फिल्में, काॅमेडी शो और जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी खास की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मेजदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं।
Funny Jokes: वैलेंटाइन डे के दिन लड़के और लड़की की हुई जमकर लड़ाई, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
वैलेंटाइन डे के दिन एक लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गई
लड़का गुस्से में बाजार गया
एक रॉकेट लेकर आया
लड़का- ये ले मोटी रॉकेट
गर्लफ्रेंड- ये क्या बदतमीजी है
लड़का- तुझे चांद तारो का बहुत ज्यादा शौक था न
ले बैठकर उड़ जा
रामू- हर गर्लफ्रेंड ने वैलेंटाइन डे पर मुझे धोखा दिया
श्यामू- क्यों
रामू- क्योंकि प्रपोज डे पर मैंने कहा दीदी मैं तुमसे...
सेल्समेन - सर कॉकरोच के
लिए पाउडर लेंगे क्या?
पप्पू - नहीं हम कॉकरोच को
इतना लाड प्यार नहीं करते।
आज पाउडर लगा देंगे,
तो कल फॉग मांगेगा।
सेल्समेन बेहोश!
संता - यार कल मैंने एक आदमी को
दरिया में डूबते हुए बाहर निकाल लिया।
बंता - फिर क्या हुआ?
संता - फिर वापिस दरिया में फेंक दिया।
बंता - तुमने ऐसा क्यों किया?
संता - कहावत है नेकी कर दरिया में डाल।