फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Odysse Sun: ओडिसी सन इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स

Wed, 13 Aug 2025 06:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 06:14 PM IST
सार

भारतीय बाजार में हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज बढ़ाते हुए Odysse Electric Vehicles (ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) ने नया Odysse Sun (ओडिसी सन) लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Odysse Electric Vehicles Launches Odysse Sun Electric Scooter Know Price Range Features Specifications
Odysse Sun Electric Scooter - फोटो : Odysse Electric Vehicles
भारतीय बाजार में हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज बढ़ाते हुए Odysse Electric Vehicles (ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) ने नया Odysse Sun (ओडिसी सन) लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 80 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ ज्यादा है, जो 1.95 kWh बैटरी वेरिएंट के लिए है। जबकि बड़े 2.9 kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट की कीमत करीब 90 हजार रुपये से कुछ ज्यादा रखी गई है।


यह स्कूटर खासतौर पर शहर में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसमें परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और सुविधा का बैलेंस है। इसकी बुकिंग ऑनलाइन और देशभर के डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें - Old Vehicles: दिल्ली में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध का क्या हुआ? 2015 से 2025 तक, जानें कैसा रहा कई उतार-चढ़ावों वाला दशक
Odysse Electric Vehicles Launches Odysse Sun Electric Scooter Know Price Range Features Specifications
Odysse Sun Electric Scooter - फोटो : Odysse Electric Vehicles
दमदार रेंज और स्पीड
कंपनी का दावा है कि ओडिसी सन की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है। छोटी बैटरी वाला मॉडल 85 किमी तक की रेंज देता है। जबकि बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट एक चार्ज में 130 किमी तक जा सकता है। इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 से 4.5 घंटे लगते हैं। जो इसे रोजाना के आने-जाने के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है। 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: कार्बोरेटेड वाहनों में जब इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल जाता है, तो इंजन में क्या होता है, जानें डिटेल्स

पावर और परफॉर्मेंस
ओडिसी सन में 2,500W पीक पावर मोटर लगी है और यह AIS 156-प्रमाणित लिथियम-आयन बैटरी के साथ आती है। बड़ी 2.9 kWh बैटरी की 130 किमी की रेंज Ola S1 Air (151 किमी) के करीब है और TVS iQube के बेस मॉडल (100 किमी) से बेहतर है।

70 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड और अच्छे स्टोरेज-स्पेस के साथ यह स्कूटर उन लोगों के लिए है जो हाई-टेक फीचर्स से ज्यादा कम्फर्ट, प्रैक्टिकलिटी और किफायती दाम को प्राथमिकता देते हैं।

यह भी पढ़ें - E20 Fuel: पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान- इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लेकर फैलाया जा रहा डर बेबुनियाद 

यह भी पढ़ें - Ethanol: E20 पेट्रोल को लेकर जनता की चिताओं के बीच नितिन गडकरी बोले- इथेनॉल है भविष्य का ईंधन 
Odysse Electric Vehicles Launches Odysse Sun Electric Scooter Know Price Range Features Specifications
Odysse Sun Electric Scooter - फोटो : Odysse Electric Vehicles
लुक और डिजाइन
ओडिसी सन में प्लस-साइज एर्गोनॉमिक डिजाइन दिया गया है, जो राइडिंग कम्फर्ट पर फोकस करता है, लेकिन लुक में स्पोर्टी टच भी बनाए रखता है। इसमें LED लाइटिंग, एविएशन-ग्रेड सीटिंग और 32-लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें - Ethanol: टोयोटा का बयान- E10 के लिए बनी कार में E20 का इस्तेमाल न करें, कार मालिकों की बढ़ी चिंता 

कलर ऑप्शन
यह चार रंगों में उपलब्ध है। जिसमें पटिना ग्रीन, गनमेटल ग्रे, फैंटम ब्लैक और आइस ब्लू जैसे रंग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Odysse Electric Vehicles Launches Odysse Sun Electric Scooter Know Price Range Features Specifications
Odysse Sun Electric Scooter - फोटो : Odysse Electric Vehicles
कैसे हैं फीचर्स
स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, हाइड्रॉलिक मल्टी-लेवल एडजस्टेबल रियर शॉकर, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, की-लेस स्टार्ट-स्टॉप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डबल फ्लैश रिवर्स लाइट जैसे फीचर्स हैं।

इसमें तीन राइडिंग मोड - ड्राइव, पार्किंग और रिवर्स मिलते हैं। जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसे चलाना आसान बनाते हैं। स्टोरेज की बात करें तो इसका 32-लीटर स्पेस कई प्रतिस्पर्धियों से बेहतर है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Yezdi Roadster: 2025 येज्दी रोडस्टर नए इंजन और फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत 

यह भी पढ़ें - Mercedes-AMG CLE 53 4MATIC+ Coupe: मर्सिडीज-एएमजी सीएलई 53 4MATIC+ कूपे भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed