फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yezdi Motorcycles Launched updated 2025 Yezdi Roadster Know Price Features Specifications

2025 Yezdi Roadster: 2025 येज्दी रोडस्टर नए इंजन और फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Tue, 12 Aug 2025 11:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:06 PM IST
सार

Yezdi Motorcycles (येज्दी मोटरसाइकिल्स) ने अपनी रोडस्टर बाइक का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है। जिसमें डिजाइन से लेकर इंजन तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
Yezdi Motorcycles Launched updated 2025 Yezdi Roadster Know Price Features Specifications
Yezdi Roadster 2025 - फोटो : Yezdi

विस्तार

Yezdi Motorcycles (येज्दी मोटरसाइकिल्स) ने अपनी रोडस्टर बाइक का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है। जिसमें डिजाइन से लेकर इंजन तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार बाइक का बिल्ड क्वालिटी बेहतर की गई है, नया इंजन लगाया गया है और साथ में कई एडवांस फीचर्स भी जोड़े गए हैं। साथ ही, इसे नए रंगों के ऑप्शन में भी पेश किया गया है। नई येज्दी रोडस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 2 लाख रुपये से कुछ ज्यादा रखी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Mercedes-AMG CLE 53 4MATIC+ Coupe: मर्सिडीज-एएमजी सीएलई 53 4MATIC+ कूपे भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

क्या बदला है
नई 2025 येज्दी रोडस्टर में पहले के मुकाबले कई अपडेट मिले हैं। इसका स्टाइलिंग रीफ्रेश किया गया है और नए कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं। बाइक में अब नया LED हेडलैंप और टेललाइट, बदले हुए इंडिकेटर्स और कुछ और डिजाइन ट्वीक दिए गए हैं। जिससे इसे ताजा और मॉडर्न लुक मिला है।

यह भी पढ़ें - Citroen C3X: सिट्रोएन सी3एक्स एसयूवी भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

Yezdi Motorcycles Launched updated 2025 Yezdi Roadster Know Price Features Specifications
Yezdi Roadster 2025 - फोटो : Yezdi
नया इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में अब येज्दी एडवेंचर का अल्फा2 इंजन लगाया गया है। जिसे खास अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 29 बीएचपी की पावर और 29.8 एनएम का पीक टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

यह भी पढ़ें - E20 Fuel: पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान- इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लेकर फैलाया जा रहा डर बेबुनियाद
विज्ञापन

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन शॉक्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Ethanol: टोयोटा का बयान- E10 के लिए बनी कार में E20 का इस्तेमाल न करें, कार मालिकों की बढ़ी चिंता 

यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो 

यह भी पढ़ें - Electric Truck: बिल गेट्स को इलेक्ट्रिक हेवी-ड्यूटी ट्रकों पर शक, मस्क का टेस्ला सेमी 2026 में लाने का इरादा

किनसे होगा मुकाबला
2025 येज्दी रोडस्टर का मुकाबला मॉडर्न-रेट्रो सेगमेंट में कई मोटरसाइकिलों से होगा। इनमें रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350, होंडा CB350 और हार्ले-डेविडसन X440 जैसी मोटरसाइकिल शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें - Ethanol: कोलकाता में प्रीमियम XP95 और सामान्य पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की पुष्टि, जनता की चिंता बढ़ी 

यह भी पढ़ें - Ethanol: E20 पेट्रोल को लेकर जनता की चिताओं के बीच नितिन गडकरी बोले- इथेनॉल है भविष्य का ईंधन 


यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed