फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाइट्रोजन, एयरलेस और एयर टायर: जानें तीनों में क्या है अंतर और किसके क्या हैं फायदे

Wed, 13 Aug 2025 04:17 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 04:17 PM IST
सार

टायरों की दुनिया में नाइट्रोजन, एयरलेस और एयर टायर तीन अलग-अलग तकनीकें हैं, जिनकी खासियत और फायदे अलग हैं। जानिए कैसे ये टायर ड्राइविंग अनुभव, सुरक्षा और मेंटेनेंस के मामले में एक-दूसरे से अलग हैं।

विज्ञापन
different types of tyre air nitrogen airless tyres difference
करें सही टायर का चुनाव - फोटो : AI
लंबी ड्राइव या रोजमर्रा की यात्रा के दौरान टायर का पंचर होना या हवा निकल जाना ड्राइवरों के लिए एक बड़ी समस्या लेकर आती है। ऐसे में स्पेयर व्हील रखना हमेशा समझदारी भरा कदम होता है। लेकिन तकनीक के इस दौर में टायर भी बदल चुके हैं। अब सिर्फ पारंपरिक एयर टायर ही नहीं, बल्कि नाइट्रोजन और एयरलेस टायर भी बाजार में मौजूद हैं। आइए समझते हैं इन तीनों में क्या फर्क है।
different types of tyre air nitrogen airless tyres difference
टायर - फोटो : Adobe Stock
नाइट्रोजन टायर
इन टायरों में सामान्य हवा की बजाय नाइट्रोजन गैस भरी जाती है। नाइट्रोजन टायरों का तापमान कम रहता है, जिससे घिसाव कम होता है और इनका जीवनकाल बढ़ जाता है। भारत में नाइट्रोजन टायर हाल के वर्षों में लोकप्रिय हुए हैं, जबकि विदेशों में ये पहले से इस्तेमाल में हैं। ये हाई-स्पीड ड्राइविंग और लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर माने जाते हैं।
 
different types of tyre air nitrogen airless tyres difference
टायर - फोटो : Adobe Stock
एयरलेस टायर
एयरलेस टायर में हवा की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए इनमें पंक्चर होने का खतरा शून्य होता है। इन्हें रबर स्पोक्स और बेल्ट से डिजाइन किया जाता है, जिससे ये मजबूत और टिकाऊ बनते हैं। ये न तो फटते हैं और न ही हवा कम होने की समस्या पैदा करते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा घटता है। पर्यावरण की दृष्टि से भी ये ज्यादा बेहतर हैं और लंबे समय तक चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
different types of tyre air nitrogen airless tyres difference
Car Tyre - फोटो : Freepik
एयर टायर
ये पारंपरिक टायर हैं, जिनमें हवा को स्टोर करने के लिए अंदर ट्यूब लगी होती है। हवा का दबाव इनका आकार बनाए रखता है और झटकों को अवशोषित करता है, जिससे ड्राइविंग स्मूद रहती है। हालांकि, इनमें बार-बार पंक्चर और हवा कम होने की समस्या आती रहती है, जिसके लिए समय-समय पर जांच और मेंटेनेंस जरूरी है।
विज्ञापन
different types of tyre air nitrogen airless tyres difference
बाइक टायर - फोटो : Apollo Tyres
कौन सा टायर आपको पसंद?
अगर आप मेंटेनेंस-फ्री और सुरक्षित विकल्प चाहते हैं, तो एयरलेस टायर एक अच्छा विकल्प है। बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी उम्र के लिए नाइट्रोजन टायर उपयुक्त हैं, जबकि किफायती और आसानी से उपलब्ध विकल्प के रूप में एयर टायर अब भी लोकप्रिय हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed