फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ethanol: E20 पेट्रोल को लेकर जनता की चिताओं के बीच नितिन गडकरी बोले- इथेनॉल है भविष्य का ईंधन

Mon, 11 Aug 2025 07:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 07:19 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सरकार 2025-26 से देशभर में E20 पेट्रोल (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) बेचने की योजना को आगे बढ़ा रही है। और इसको लेकर जनता के बीच कई तरह की चिंताएं हैं।

विज्ञापन
Union Minister of Road Transport Highways Nitin Gadkari Says 100 percent Bio-Ethanol Will Be Fuel Of Future
Nitin Gadkari - फोटो : PTI/Amar Ujala
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को नई दिल्ली में ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आने वाले समय में 100 प्रतिशत बायो-इथेनॉल ही भविष्य का ईंधन होगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब सरकार 2025-26 से देशभर में E20 पेट्रोल (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) बेचने की योजना को आगे बढ़ा रही है। और इसको लेकर जनता के बीच कई तरह की चिंताएं हैं।


यह भी पढ़ें - Ethanol: कोलकाता में प्रीमियम XP95 और सामान्य पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की पुष्टि, जनता की चिंता बढ़ी
Union Minister of Road Transport Highways Nitin Gadkari Says 100 percent Bio-Ethanol Will Be Fuel Of Future
Traffic - फोटो : PTI
प्रदूषण में कमी और कार्बन फुटप्रिंट घटाने का लक्ष्य
गडकरी ने कहा, "इथेनॉल के इस्तेमाल से प्रदूषण में कमी आई है... हमारा लक्ष्य है देश में वाहनों के कारण बनने वाले कार्बन फुटप्रिंट को घटाना और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना।" उन्होंने बताया कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी और अहम अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, और यहां प्रति व्यक्ति वाहनों की संख्या भी काफी ज्यादा है। इस मामले में सिर्फ चीन और अमेरिका ही भारत से आगे हैं।

यह भी पढ़ें - KTM 160 Duke: केटीएम 160 ड्यूक लॉन्च, कंपनी की भारत में अब तक की सबसे किफायती बाइक, जानें कीमत और फीचर्स 

Union Minister of Road Transport Highways Nitin Gadkari Says 100 percent Bio-Ethanol Will Be Fuel Of Future
पेट्रोल पंप - फोटो : Adobe Stock
E20 योजना और मिश्रण की प्रगति
E20 पहल सरकार के इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम का हिस्सा है। जिसका मकसद देश की तेल पर निर्भरता कम करना और वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन को स्वच्छ बनाना है। 2022/23 में इथेनॉल मिश्रण का औसत 12.06 प्रतिशत था, जो अगले साल बढ़कर 14.6 प्रतिशत हो गया। इस साल फरवरी तक यह 19.6 प्रतिशत तक पहुंच गया और थोड़े समय बाद ही 20 प्रतिशत का लक्ष्य भी पार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें - Ethanol: इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल विवाद, जब नीति आयोग ने 2021 में सुझाए थे कम दाम और टैक्स छूट
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister of Road Transport Highways Nitin Gadkari Says 100 percent Bio-Ethanol Will Be Fuel Of Future
पेट्रोल पंप - फोटो : Adobe Stock
वाहन मालिकों की चिंताएं और मंत्रालय का जवाब
देशभर में वाहन मालिक यह सवाल उठा रहे हैं कि ज्यादा इथेनॉल मिलावट से उनके वाहनों पर क्या असर पड़ेगा। खासकर पुराने मॉडल जो इस तरह के ईंधन के लिए डिजाइन नहीं हैं। इस पर मंत्रालय ने माना कि इथेनॉल की ऊर्जा क्षमता पेट्रोल से कम होती है, जिससे माइलेज में हल्की कमी आ सकती है। लेकिन उनका कहना है कि यह कमी बहुत मामूली होती है और स्वीकार्य सीमा में रहती है।

अनुमानों के मुताबिक, E10 (10 प्रतिशथ इथेनॉल मिश्रण) के लिए डिजाइन और E20 के लिए कैलिब्रेटेड वाहनों में माइलेज में 1-2 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। वहीं, दूसरे प्रकार के वाहनों में यह कमी 3-6 प्रतिशत तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो
विज्ञापन
Union Minister of Road Transport Highways Nitin Gadkari Says 100 percent Bio-Ethanol Will Be Fuel Of Future
पेट्रोल पंप - फोटो : AI
इंजन पर असर और सुरक्षा मानक
पुराने वाहनों और दोपहियों में इंजन के जंग लगने की आशंका पर मंत्रालय ने कहा कि इसके लिए सुरक्षा मानक पहले से तय हैं। मानक एजेंसियों ने ऐसे मटीरियल और केमिकल्स के इस्तेमाल की अनिवार्यता रखी है, जो इथेनॉल से होने वाले नुकसान को रोकते हैं और इंजन को सुरक्षित रखते हैं। 

यह भी पढ़ें - Old Vehicles: पुरानी गाड़ियों पर बैन को लेकर सीएक्यूएम का बड़ा खुलासा, कोई रिसर्च नहीं की गई 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed