फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुधवार के दिन करें ये उपाय, गणेश जी की कृपा से खुल जाएंगे आपकी किस्मत के ताले

Wed, 28 Oct 2020 08:30 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 28 Oct 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
To get the blessings and good luck of Lord Ganesha do these remedies on Wednesday
बुधवार के दिन के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

बुधवार का दिन गणेश भगवान के समर्पित किया जाता है। भगवान गणेश बुद्धि और शुभता के देवता हैं। ये अपने भक्तों का सारे विघ्न बाधाए दूर करते हैं। इसलिए इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। हर कार्य में गणेश जी प्रथम पूजनीय हैं। किसी भी कार्य को गणेश जी की पूजा से आरंभ किया जाए तो वह कार्य बिना किसी विघ्न के पूरा हो जाता है। जहां पर गणेश जी विराजते हैं वहां उनकी पत्नियां रिद्धी-सिद्धि और शुभ-लाभ भी विराजते हैं। गणेश जी के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने का प्रावधान हैं, क्योंकि जहां बुद्धि होती है लक्ष्मी भी वहीं ठहरती हैं। ज्योतिष में भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। जानते हैं बुधवार के दिन के उपाय...

To get the blessings and good luck of Lord Ganesha do these remedies on Wednesday
गणेश जी के प्रसन्न करने के लिए अथर्वशीष का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए गणेश अथर्वशीष का पाठ करना चाहिए। बुधवार के दिन सुबह को स्नानादि करने के पश्चात गणेश जी का पूजन करें उसके बाद अथर्वशीष का पाठ करें। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। यह पाठ गणेश जी को अति प्रिय है। गणेश अथर्वशीष का पाठ करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। अगर आप किसी तरह की चिंता में हैं तो भी इस पाठ को करने से आपको लाभ होगा। 

To get the blessings and good luck of Lord Ganesha do these remedies on Wednesday
गणेश जी

अगर आप कर्ज से बहुत परेशान हैं तो बुधवार के दिन सवा पाव मूंग को उबाल लें उसके बाद उसमें घी और शक्कर मिलाएं। इस मिश्रण को गाय को खिला दें। यह उपाय नियमित रुप से करने पर जल्दी ही कर्ज की समस्या दूर होने लगती है। जब तक आपका कर्ज समाप्त न हो जाए तब तक इस उपाय को नियम पूर्वक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
To get the blessings and good luck of Lord Ganesha do these remedies on Wednesday
गणेश जी को मोदक अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गणेश जी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है कि उन्हें दूर्वा और मोदक या फिर बूंदी के लड्डू अर्पित करें। दूर्वा में अमृत समान गुण पाए जाते  हैं इसलिए गणेश जी को दूर्वा पसंद है। मोदक का भोग भी गणेश जी को अति प्रिय है। अगर आप मोदक नहीं चढ़ा पा रहे हैं तो घी के लड्डू गणेश जी को अर्पित करें। इन चीजों के अर्पित करने से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी परेशानियां दूर करते हैं। 

विज्ञापन
To get the blessings and good luck of Lord Ganesha do these remedies on Wednesday
धन प्राप्ति के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार के दिन किसी किन्नर को कुछ रुपए दान करें उसके बाद उससे उनमें से कुछ पैसे आशीर्वाद के रुप में लें। इन पैसों को किसी लाल रंग के कपड़े में लपेट कर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। लेकिन कभी भी इन पैसो को अपवित्र हाथों से न छुएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed