फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंक ज्योतिष: प्यार के मामले में कैसे हैं आप? जानें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का व्यक्तित्व

Fri, 11 Sep 2026 06:02 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 11 Sep 2026 06:02 PM IST
सार

अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के मूलांकों की अपनी अलग विशेषताएं मानी जाती हैं। आइए जानते हैं मूलांक के अनुसार प्यार के मामले में सभी मुलांक के लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है।

विज्ञापन
Love Personality by Birth Date love personality according to date of birth numerology
मूलांक बताता है आपके प्यार करने का अंदाज - फोटो : AI

क्या आप प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं या पहले सामने वाले को समझने में समय लेते हैं? क्या आप अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करते हैं या मन की बात छिपाकर रखते हैं? अंक ज्योतिष के अनुसार, आपकी जन्म तारीख आपके स्वभाव के कई पहलुओं के बारे में संकेत दे सकती है। इसी आधार पर यह भी समझा जा सकता है कि प्रेम संबंधों में आपका व्यवहार कैसा रहता है।



अंक ज्योतिष में जन्म की तारीख से मूलांक निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 14 तारीख को हुआ है, तो 1+4 = 5 होगा और उसका मूलांक 5 माना जाएगा। इसी तरह 1 से 9 तक के मूलांकों की अपनी अलग विशेषताएं मानी जाती हैं। आइए जानते हैं मूलांक के अनुसार प्यार के मामले में आपका व्यक्तित्व कैसा है।

अंक ज्योतिष: मूलांक के अनुसार जानें अपना शुभ दिन, किस अंक वालों के लिए कौन सा दिन है लकी?

Love Personality by Birth Date love personality according to date of birth numerology
मूलांक 1 - फोटो : adobe stock

मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है।

  • प्यार में आत्मविश्वासी और स्पष्ट रवैया रखते हैं।
  • रिश्ते में सम्मान और महत्व मिलना इनके लिए जरूरी होता है।
  • पसंद आने वाले व्यक्ति के प्रति पहल करने से पीछे नहीं हटते।
  • पार्टनर के लिए काफी प्रोटेक्टिव हो सकते हैं।
  • कभी-कभी अपनी बात मनवाने की कोशिश रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है।
Love Personality by Birth Date love personality according to date of birth numerology
मूलांक 2 - फोटो : adobe stock

मूलांक 2
2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है।

  • भावनाओं को गहराई से महसूस करने वाले होते हैं।
  • रिश्ते में प्यार के साथ भावनात्मक जुड़ाव चाहते हैं।
  • पार्टनर की छोटी-छोटी बातों को भी आसानी से समझ लेते हैं।
  • अपने साथी का पूरा साथ देने की कोशिश करते हैं।
  • अधिक संवेदनशील होने के कारण कभी-कभी छोटी बात भी दिल पर ले सकते हैं।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
Love Personality by Birth Date love personality according to date of birth numerology
मूलांक 3 - फोटो : adobe stock

मूलांक 3
3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 3 माना जाता है।

  • प्रेम संबंधों में उत्साह और सकारात्मकता बनाए रखते हैं।
  • बातचीत के जरिए पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ाना पसंद करते हैं।
  • रिश्ते में दोस्ती और समझ को काफी महत्व देते हैं।
  • पार्टनर को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
  • कभी-कभी अपनी अपेक्षाएं ज्यादा रखने के कारण निराश हो सकते हैं।
विज्ञापन
Love Personality by Birth Date love personality according to date of birth numerology
मूलांक 4 - फोटो : adobe stock

मूलांक 4
4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है।

  • प्यार में धीरे-धीरे आगे बढ़ना पसंद करते हैं।
  • किसी पर भरोसा करने से पहले उसे अच्छी तरह समझते हैं।
  • एक बार रिश्ता स्वीकार करने के बाद काफी कमिटेड रहते हैं।
  • दिखावे से ज्यादा व्यवहार और सच्चाई को महत्व देते हैं।
  • अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कभी-कभी संकोच कर सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed