फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्रिग्रही योग से खुलेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य, परीक्षा से लेकर नौकरी तक मिलेंगे नए अवसर

Thu, 01 Oct 2026 03:43 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 01 Oct 2026 03:43 PM IST
सार

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशि वालों का भाग्योदय होने के योग बनेंगे। साथ ही घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
Surya tula Gochar makes trigrahi yog 2026 these zodiac will get benefits and success
Trigrahi Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Gochar 2026: 17 अक्तूबर 2026 को सूर्य देव तुला राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान सूर्य की शुक्र और बुध के साथ युति बनेगी। बता दें कि, इस राशि में पहले से ही शुक्र और बुध विराजमान रहेंगे। ऐसे में तुला राशि में सूर्य, शुक्र और बुध की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान जातकों को कई बड़े लाभ प्राप्त हो सकते हैं और उन्हें मनचाहे अवसर मिलने की संभावना है। इसके अलावा नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं, कार्यक्षेत्र में सफलता के भी योग बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशि वालों पर इस त्रिग्रही योग की विशेष कृपा रह सकती है।


अक्तूबर में जन्मे लोग: इन लोगों में होती हैं कुछ खास खूबियां, इनका व्यक्तित्व बनाता है इन्हें सबसे अगल

Surya tula Gochar makes trigrahi yog 2026 these zodiac will get benefits and success
Trigrahi Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है और काम में सफलता मिलने के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके कार्य भी गति पकड़ सकते हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनों के साथ सुखद समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे।

Surya tula Gochar makes trigrahi yog 2026 these zodiac will get benefits and success
Trigrahi Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को इस दौरान मनचाही तरक्की मिलने की संभावना है। छात्र वर्ग को उनके परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से यह समय सामान्य रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नए-नए तरह के अवसरों में आपको लाभ मिलेगा। 
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे पांच खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya tula Gochar makes trigrahi yog 2026 these zodiac will get benefits and success
Trigrahi Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग विशेष लाभकारी रह सकता है। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी और उनसे संपर्क बढ़ेगा। ये नए संपर्क भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।  आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगीं। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। कानूनी फैसला आपके पक्ष में होगा।


न्याय और कर्मफलदाता शनि बदलेंगे अपनी चाल, जानें कर्क, सिंह और कन्या राशि पर कैसा होगा असर
मंगल कर्क गोचर 2026: नवंबर तक इन 3 राशि के लोग रहें अलर्ट, नौकरी-व्यापार में शॉर्टकट पड़ेगा भारी
अक्तूबर भविष्यवाणियां 2026: कैसा रहेगा आपके लिए अक्तूबर? जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed