फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुख और वैभव देने वाले शुक्र का धनु राशि में प्रवेश, किन राशियों के लिए रहेंगे शुभ

Sat, 02 Jan 2021 12:08 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 02 Jan 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
venus transit in sagittarius 2021 effact of all zodiac sign
धनु राशि में शुक्र का गोचर - फोटो : अमर उजाला

महान ग्रह शुक्र मंगल की राशि वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके 4 जनवरी की सुबह 05 बजे से धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में ये 28 जनवरी की मध्यरात्रि पश्चात 3 बजे तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन के साथ ही वृश्चिक राशि में केतु और शुक्र की युति भी समाप्त हो जाएगी जिसके परिणामस्वरूप देश में बढ़ रही अराजकता में कमी आएगी। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशि तथा मीन राशि में उच्च के माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।








 

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

 

venus transit in sagittarius 2021 effact of all zodiac sign
राशि

मेष राशि
राशि से भाग्यभाव में शुक्र का गोचर साथ में सूर्य की युति सामान्य फल कारक ही रहेगी क्योंकि शुक्र यहां कमजोर पड़ेंगे। हो सकता है कार्यक्षेत्र में भी कुछ रुकावटों का सामना करना पड़े लेकिन अंत में सफलता आपको ही मिलेगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करने होंगे। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।

venus transit in sagittarius 2021 effact of all zodiac sign
राशि

वृषभ राशि
राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। उतार-चढ़ाव की भी अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएँ। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। शादी विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की असफल कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in sagittarius 2021 effact of all zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का आरंभिक फल तो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद इनका प्रभाव आपके लिए सुखद फल प्रदान करेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। किसी भी तरह का नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है।

विज्ञापन
venus transit in sagittarius 2021 effact of all zodiac sign
राशि

कर्क राशि
राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे शुक्र का फल काफी मिलाजुला रहेगा। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे भी और नष्ट भी होंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। ऐसे समय में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन में कटुता ना आने दें। ससुराल पक्ष से रिश्ते सहेज कर रखें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed