Shukra Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 जुलाई 2025 को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 1 अगस्त को यह आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मिथुन एक वायु तत्व की राशि है, जिसके स्वामी बुध हैं, जबकि आर्द्रा नक्षत्र पर राहु का प्रभाव होता है। शुक्र का इस नक्षत्र में गोचर करना एक खास ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है, क्योंकि इसमें प्रेम, भौतिक सुख, कला, धन और विलासिता के ग्रह शुक्र का प्रभाव राहु की चाल से जुड़ रहा है। इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आया है। इन जातकों को न सिर्फ आकस्मिक धनलाभ हो सकता है, बल्कि विदेश यात्रा, करियर में उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं, जिनकी किस्मत शुक्र के इस गोचर से चमक सकती है।
Shukra Gochar 2025: शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेंगी इन राशियों की किस्मत, आएगा अचानक धन लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:56 AM IST
सार
Shukra Gochar: 26 जुलाई 2025 को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 1 अगस्त को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु और शुक्र के इस ज्योतिषीय संयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। इन राशियों को धन लाभ, विदेश यात्रा और करियर में उन्नति के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन