August Monthly Horoscope: अगस्त माह में ग्रहों की चाल का 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव ? पढ़ें मासिक राशिफल
August Monthly Horoscope: अगस्त माह में ग्रहों और सितारों की चाल का सभी 12 राशियों के जीवन पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं अगस्त माह का मासिक राशिफल।
मेष राशि
(अग्नि तत्व, स्वामी: मंगल)
उत्साही, तेज, लीडरशिप वाले पर स्वभाव में जल्दी प्रतिक्रिया करने वाले। मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है।
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त महीने की शुरुआत शुभ साबित होगी और यह शुभता लगभग दो सप्ताह तक बनी रहेगी। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। यदि आप बीते कुछ दिनों से भूमि-भवन, करियर-कारोबार आदि को लेकर परेशान चल रहे थे तो आपको इस दौरान उन समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाबी मिलेगी। घर परिवार के सदस्यों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान लव लाइफ कूल तरीके से चलती रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सिंगल लोगों का मनचाहे व्यक्ति के साथ मेल-मिलाप हो सकता है।
उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों को परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। माह के मध्य का समय औसत फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आपको सेहत, संबंध और धन तीनों का विशेष ख्याल रखना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अगस्त महीने के उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे।
इस दौरान किसी भी योजना में सोच-समझ कर निवेश करें अथवा आपका पैसा फंस सकता है। करियर और कारोबार में अपने कंपटीटर के साथ कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। विशेष रूप से खानपान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और नित्य अपनी कुल देवी या देवता की उपासना करें।
Lucky Zodiac Sign: यह सप्ताह इन तीन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर
वृषभ राशि
(पृथ्वी तत्व, स्वामी: शुक्र)
स्थिर, विलासप्रिय और व्यवहारिक। शुक्र भौतिक सुख, प्रेम और कला का कारक है।
वृष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना औसत फलदायी रहने वाला है। इस पूरे महीने आपके जिंदगी में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। करियर-कारोबार की दृष्टि से अगस्त का महीना आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में भाग्य के भरोसे बैठने की बजाय कर्म की साख को हिलाना होगा। कहने का तात्पर्य यह है कि इस महीने आपको सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता के लिए अथक परिश्रम और प्रयास करना होगा। तमाम तरह की कठिन परिस्थितियों के बीच अपने धैर्य और विवेक को बनाए रखना होगा।
नौकरीपेशा लोगों को माह के मध्य में भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आप अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में योजना बना रहे हैं तो आपको इस संबंध में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। परिस्थितियां अनुकूल न होने पर इस योजना को टालना बेहतर रहेगा। इस माह शेयर, सट्टा आदि से पूरी तरह से दूरी बनाए रखें और शॉर्टकट तरीके से धन कमाने की भूलकर भी न सोचें।
माह के उत्तरार्ध में अचानक से आपकी जिम्मेदारियों अथवा कार्य में बदलाव हो सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए वृष राशि के जातकों को इस माह कई बार खुद से समझौता करना पड़ सकता है। कुछेक मुद्दों को लेकर परिवार के सदस्यों के सामने अपनी बात रखने में मुश्किलें आ सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
Weekly Horoscope (28 July-03 August): सिंह समेत तीन राशियों को धनलाभ के योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि
(वायु तत्व, स्वामी: बुध)
चंचल, बुद्धिमान, संवादप्रिय। बुध तर्क, संचार और व्यापार का ग्रह है।
अगस्त महीने के उत्तरार्ध का थोड़ा समय यदि छोड़ दिया जाए तो मिथुन राशि के जातकों के लिए पूरा महीना शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस माह आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपना बेहतर आउटपुट देंगे। सीनियर और जूनियर दोनों की तरफ से पर्याप्त सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस माह आपका विरोधी पक्ष कमजोर होगा। उनके द्वारा किये सारे षडयंत्र विफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाही प्रगति एवं लाभ की प्राप्ति होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
माह के मध्य का समय संपत्ति के क्रय और विक्रय की दृष्टि से शुभ रहेगा। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय करेंगे। माह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को उनके परिश्रम और प्रयास के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के मामले फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार के किसी प्रिय सदस्य की बड़ी उपलब्धि से खुशियों का माहौल बना रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने से सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के तरह से पूर्ण सहयोग और समर्थन बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन रमेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाकर गणेशाष्टकम् का पाठ करें।
कर्क राशि
(जल तत्व, स्वामी: चंद्रमा)
संवेदनशील, पोषण देने वाले, घरेलू। चंद्रमा भावनाओं और मन का कारक है।
कर्क राशि के जातकों के लिए अगस्त महीने की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको कुछ संघर्ष के बाद ही लाभ और सफलता प्राप्त मिल पाएगी। इस दौरान आपको अपने अहम और क्रोध पर काबू पाते हुए लोगों के साथ विनम्रता के साथ पेश आना होगा। ध्यान रहे कि इस माह आपकी वाणी और व्यवहार से न सिर्फ काम बन सकते हैं बल्कि बिगड़ भी सकते हैं। कर्क राशि के जातकों को अगस्त महीने के पूर्वार्ध में उन लोगों से बचने की जरूरत रहेगी जो आपको अक्सर गलत दिशा में भटकाने की कोशिश में लगे रहते हैं। प्रेम संबंध हो या फिर पारिवारिक संबंध दूसरों की आलोचना से बचें और लोगों की झूठी बातों में आने से बचें।
माह के दूसरे सप्ताह में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने का योग बन सकता है। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से मुलाकात होगी। माह के पूर्वार्द्ध के मुकाबले उत्तरार्द्ध ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति संभव है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय के योग बनेंगे। इन सौदों से आपको मनचाहा लाभ भी होगा।
कारोबार में मनचाहे लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्क राशि के जातकों को इस माह अपनी तमाम व्यस्तता के बीच संतान और जीवनसाथी के लिए समय निकालना होगा। उसकी भावनाओं का आदर करने पर ही वैवाहिक जीवन में सुख-सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर लिंगाष्टकं का पाठ करें।