फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac Sign: यह सप्ताह इन तीन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

Mon, 28 Jul 2025 11:28 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 28 Jul 2025 11:28 AM IST
सार

Weekly Lucky Rashifal 28 July To 3 August 2025: 28 जुलाई, सोमवार से जुलाई माह के आखिरी सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह ग्रहों के सेनापति मंगल और मन के कारक चंद्रमा कन्या में गोचर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Weekly lucky rashifal 28 July To 3 August 2025 Dhan Lakshmi Yog Auspicious For Kark Kanya And tula
Weekly Lucky Rashifal 28 July To 3 August 2025 - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Rashifal 28 July To 3 August 2025: 28 जुलाई, सोमवार से जुलाई माह के आखिरी सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह ग्रहों के सेनापति मंगल और मन के कारक चंद्रमा कन्या में गोचर कर रहे हैं। दोनों ग्रहों के इस राशि में होने पर लक्ष्मी योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से जातक को धन-लाभ, सुख-समृद्धि, कला, विलासिता जीवन और करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे में जुलाई के आखिरी सप्ताह में इसका बनना कुछ राशि वालों के लिए फलदायक हो सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं..

Weekly lucky rashifal 28 July To 3 August 2025 Dhan Lakshmi Yog Auspicious For Kark Kanya And tula
Weekly Lucky Rashifal 28 July To 3 August 2025 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस सप्ताह इस राशि की महिलाएं नौकरी या व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा यह समय करियर और कारोबार की दृष्टि से भी शुभ रहेगा। कर्ज से राहत मिलेगी, इसलिए आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

जीवन के हर कदम पर जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। आप व्यापार के लिए यदि किसी से कोई डील करना चाह रहे थे, तो इस सप्ताह बात बन सकती है। विवाह के लिए योग्य वर का प्रस्ताव आने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। मित्रों से मुलाकात मन को आनंद देगी।

Kendra Yog 2025: 1 अगस्त से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बन रहा है केंद्र योग

Weekly lucky rashifal 28 July To 3 August 2025 Dhan Lakshmi Yog Auspicious For Kark Kanya And tula
Weekly Lucky Rashifal 28 July To 3 August 2025 - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के इस सप्ताह लगभग सभी काम पूरे होंगे। किसी पुराने परिचित से मेल-मुलाकात होने की पूरी संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कन्या राशि वालों के सत्ता-सरकार से जुड़े मामले हल होंगे।

आपकी मेहनत के चलते व्यवसाय में भी मनचाहा लाभ होगा। सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में थोड़ी व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु आपके वेतन में वृद्धि की पूरी संभावनाएं हैं। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी।

Saptahik Love Rashifal (28 july-03 August): वृषभ, तुला की लव लाइफ में होगा सुधार, पढ़ें इस सप्ताह का लव राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly lucky rashifal 28 July To 3 August 2025 Dhan Lakshmi Yog Auspicious For Kark Kanya And tula
Weekly Lucky Rashifal 28 July To 3 August 2025 - फोटो : amar ujala

तुला राशि
आपके लिए यह समय नौकरी के कई नए अवसर लेकर आया है। यदि आप लंबे समय से किसी नए कारोबार की शुरुआत करने को सोच रहे थे, तो उस दिशा में नई दिशा प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह लाभप्रद है। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि करियर-कारोबार की दृष्टि से यह अधिक शुभ है। आप कुछ नया करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, क्योंकि सप्ताह आपके पक्ष में रहने वाला है। सौभाग्य को बढ़ाने वाला एवं लाभकारी साबित होगा।

Budh Uday on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन से इन राशियों के सितारे होंगे बुलंद, मिलेगी आर्थिक समृद्धि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed