फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami Upay: नाग पंचमी पर करें ये पांच खास उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत

Tue, 29 Jul 2025 06:12 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 29 Jul 2025 06:12 AM IST
सार

Nag Panchami Upay: नाग पंचमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे सुरक्षा और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना गया है। यह तिथि नाग देवता की उपासना को समर्पित है। 

विज्ञापन
Nag Panchami 2025 Upay Know Five Remedies to Reduce Kaal Sarp Dosh in Hindi
Nag Panchami Upay - फोटो : अमर उजाला

Nag Panchami Upay: नाग पंचमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे सुरक्षा और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना गया है। यह तिथि नाग देवता की उपासना को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता को दूध चढ़ाने से साधक को काल सर्ष दोष से राहत मिलती हैं। यही नहीं लंबे समय से कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर होती हैं। यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष सावन शुक्ल की पंचमी तिथि का आरंभ 28 जुलाई को रात 11 बजकर 25 मिनट पर हो रहा है और समापन 29 जुलाई को देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर। ऐसे में 29 जुलाई 2025 को नाग देवता का पर्व नाग पंचमी मान्य होगी। ज्योतिषियों के मुताबिक नाग पंचमी पर शिव योग, रवि योग और मंगला गौरी व्रत का विशेष संयोग बना हुआ है। ऐसे में कुछ खास सरल उपाय करने से साधक को कालसर्ष दोष से मुक्ति मिल सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Nag Panchami 2025 Upay Know Five Remedies to Reduce Kaal Sarp Dosh in Hindi
Nag Panchami Upay - फोटो : Adobe Stock
  • नाग भगवान शिव के गले का हार माने जाते हैं। इसलिए नाग पंचमी पर उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। आप शंकर जी की विधि-विधान से उपासना करते हुए शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। फिर महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। इससे कालसर्ष दोष से मुक्ति प्राप्त होती हैं।
Nag Panchami 2025 Upay Know Five Remedies to Reduce Kaal Sarp Dosh in Hindi
Nag Panchami Upay - फोटो : Adobe Stock
  • कुंडली में कालसर्प दोष होने पर अक्सर तनाव, रोग सहित अन्य समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में आप नाग पंचमी पर दो चांदी के नाग-नागिन के जोड़े को बनवाएं। इस दौरान पहला भगवान शिव के मंदिर मे अर्पण कर दें। दूसरा नदी के जल में प्रवाहित करें। मान्यता है कि इस उपाय से कालसर्प दोष का प्रभाव कम होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Panchami 2025 Upay Know Five Remedies to Reduce Kaal Sarp Dosh in Hindi
Nag Panchami Upay - फोटो : Adobe Stock
  • नाग पंचमी पर पीपल के पेड़ के नीचे आप एक साफ दोने में कच्चा दूध रखें। फिर आप शुद्ध देसी घी से दीपक जलाएं। इसके बाद कच्चे आटे में घी- गुड़ मिलाकर एक लड्डू बना लें। फिर "शंखपाल नमः" मंत्र का जप करें और उस लड्डू को वहीं रख दें। यह उपाय आपको कालसर्ष से राहत दिला सकता है।
विज्ञापन
Nag Panchami 2025 Upay Know Five Remedies to Reduce Kaal Sarp Dosh in Hindi
Nag Panchami Upay - फोटो : Adobe Stock
  • नाग पंचमी के दिन आप माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। आप आगामी 41 दिनों तक इस तिलक को माथे पर लगाएं। इससे कालसर्ष दोष का प्रभाव कम हो सकता है।
  • नाग पंचमी के शुभ अवसर पर जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इससे कालसर्ष दोष समाप्त हो सकता है।


Budh Uday on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन से इन राशियों के सितारे होंगे बुलंद, मिलेगी आर्थिक समृद्धि
Saptahik Love Rashifal (28 july-03 August): वृषभ, तुला की लव लाइफ में होगा सुधार, पढ़ें इस सप्ताह का लव राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed