Predictions Till December 2026: साल 2026 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और इसके सिर्फ तीन महीने बाकी हैं। लेकिन यह समय धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहेगा। माना जा रहा है कि, जहां इन महीनों में कई बड़े त्योहारों का संयोग बनेगा, वहीं ग्रहों की चाल का भी जातकों के जीवन पर खास प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषियों की मानें, तो अक्तूबर माह में 2026 का बड़ा गोचर होने वाला है, जब नवग्रहों के गुरु बृहस्पति का गोचर सिंह राशि में होगा। इसके अलावा राहु-केतु भी अपनी चाल बदलेंगे। वहीं, ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन और युति निर्माण का शुभ असर भी कई राशि वालों के लिए खास रहेगा। ऐसे में इन सभी ग्रहों की चाल के प्रभाव से कुछ राशि वालों को मनचाही सफलता, रिश्तों में प्रेम और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही सभी अटके काम मनचाहे तरीकों से पूर्ण होने के योग हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
{"_id":"6ab0c83a2af54eb0af09b016","slug":"these-zodiac-will-get-benefits-in-october-november-december-2026-2026-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लकी राशियां: इन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर, मिलेगी मनचाही सफलता","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
लकी राशियां: इन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर, मिलेगी मनचाही सफलता
Mon, 21 Sep 2026 11:34 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:34 AM IST
सार
Predictions Till December 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर तक का समय कुछ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। जातकों को मनचाही सफलता, धन की प्राप्ति और व्यापार में विस्तार की नई योजनाएं प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
Predictions Till December 2026
- फोटो : अमर उजाला
Predictions Till December 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है।
- जातकों को मनचाही सफलता मिलने के योग बनेंगे।
- कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके पक्ष में रहेगा।
- अगर किसी नए काम का प्रारंभ करने जा रहे थे, तो उसमें आप मनचाही सफलता हासिल करेंगे।
- परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
- विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
- वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम बढ़ेगा।
- कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
अक्तूबर में गुरु गोचर से बदलेगी इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति, धन, नौकरी और कारोबार में बनेंगे अच्छे योग
Predictions Till December 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
- घर-परिवार में आपका प्रभाव पहले की तुलना में अधिक बढ़ेगा।
- कोई गाड़ी या घर खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
- बाजार में फंसे हुए धन को वापस पाने के लिए भी विशेष प्रयास करने पड़ सकते हैं।
- सही रणनीति और धैर्य के साथ किए गए प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
- व्यापार में अच्छा मुनाफा और कोई अच्छी डील हो सकती है।
- भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
बुध-गुरु की शुभ दृष्टि से खुलेगा तरक्की का रास्ता, इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं कमाई और तरक्की के रास्ते
विज्ञापन
विज्ञापन
Predictions Till December 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
- तुला राशि वालों को आने वाले समय में कई परेशानियों से राहत मिलती नजर आएगी।
- करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।
- इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात का संयोग भी बन सकता है।
- शादी के लिए घर में बात करेंगे, जिसमें सबका साथ आपको प्राप्त होने वाला है।
- करियर को लेकर भी अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
- रिश्तों में आपसी विश्वास और आकर्षण बढ़ेगा।
- व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।