फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल

Fri, 18 Sep 2026 12:29 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 18 Sep 2026 12:29 PM IST
सार

साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 सितंबर): सितंबर का चौथा सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 21 से 27 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 saptahik rashifal in hindi
साप्ताहिक राशिफल: 21 से 27 सितंबर 2026 - फोटो : AI

सितंबर का चौथा सप्ताह यानी 21 से 27 सितंबर 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण ग्रह नक्षत्र और राशि परिवर्तनों के कारण खास रहने वाला है। इस सप्ताह 21 सितंबर को बुध चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे बुद्धि, संवाद, रचनात्मकता, व्यापार और आर्थिक मामलों पर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं 26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उनकी शुक्र के साथ युति बनेगी। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार यह समय बातचीत, साझेदारी, व्यापारिक समझौतों और वित्तीय निर्णयों के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है।



इस दौरान सूर्य कन्या राशि और मंगल कर्क राशि में रहेंगे, जिससे सप्ताह में कामकाज, स्वास्थ्य, परिवार, करियर और भावनात्मक फैसलों से जुड़े विषय प्रमुख रह सकते हैं। कुछ राशियों के लिए नए अवसर, आय और करियर में प्रगति के योग बन सकते हैं, जबकि कुछ जातकों को खर्च, जल्दबाजी और रिश्तों में मतभेद से बचना होगा। आइए जानते हैं 21 से 27 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला कहा जाएगा। इस हफ्ते आपके काम कभी आसानी से बनते हुए तो कभी अटकते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। उन्हें मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने और मनचाहा लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा।

सप्ताह के मध्य में आपका अपने बंधु-बांधवों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से कठिनाई लिए रहने वाला है। इस दौरान मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को इग्नोर करने की भूल न करें। सप्ताह के अंत में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।  

उपाय: भगवान बटुक भैरव की विशेष रूप से पूजा एवं उनके स्तोत्र का पाठ करें।
 

Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह छोटी-मोटी अड़चनों के साथ तरक्की के नये द्वार खोलने वाला रहेगा। ऐसे में आपको समस्याओं से घबराने की बजाय सूझबूझ से काम लेना होगा। यदि आप इस सप्ताह धैर्य और विवेक के साथ चीजों को सुलझाने का प्रयास करेंगे तो न सिर्फ आपकी परेशानियां कम होंगी बल्कि आपकी प्रगति भी होगी। सप्ताह की शुरुआत के दो-तीन दिन इग्नोर कर दिया जाए तो बाकी हफ्ता आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात का संयोग बनेगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा और धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपको इस संबंध में सप्ताह के अंत तक सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

नौकरी पेशा एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति मिलेगी। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। अपने पार्टनर को रिझाने के लिए आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्री यंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह कुछ चीजों को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। यदि आप टारगेट ओरिएंटेड जॉब करते हैं तो आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने में मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और सहयोगियों से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाने से आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। इस हफ्ते आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।

सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक कार्यों में अड़चनें आएंगी लेकिन सप्ताह के अंत तक चीजें पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी। मिथुन राशि के जातकों को धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान और गुमराह करने वाले लोगों से बचें। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। आपका लव पार्टनर इस सप्ताह आपके समर्पण और विश्वास को परखने का प्रयास करेगा। संतान पक्ष के भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि वालों को यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते कर्क राशि के जातकों को अपना काम कल पर टालने की बजाय उसे समय पर और सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान घर के किसी सदस्य की सेहत अथवा घर की मरम्मत आदि पर बड़ी धनराशि लगानी पड़ सकती है। आय की प्राप्ति में अवरोध और खर्च की अधिकता के चलते आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है।

सप्ताह के अंत तक आपको अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए धन उधार तक लेना पड़ सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय लोगों के साथ तालमेल बिठाकर अपने कार्य सिद्ध करें। विशेष रूप से विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत और संबंध की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा।

इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहते हुए अपनी दिनचर्या और खानपान को सही रखने की जरूरत रहेगी। छात्र वर्ग को कठिन परिश्रम और प्रयास करने पर ही मनचाहे फल की प्राप्ति हो पाएगी। प्रेम संबंध हो या फिर दांपत्य जीवन अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करके रुद्राष्टकं का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed