ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल देव इस समय पुनर्वसु नक्षत्र में स्थित हैं। 24 सितंबर 2026 को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और यहां 17 अक्तूबर 2026 तक रहेंगे। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है, जबकि नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी नए अवसर बन सकते हैं। लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ने और परेशानियों से राहत मिलने के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं मंगल का पुष्य नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।
{"_id":"6ab10608f329879a420f3c8e","slug":"mangal-nakshatra-gochar-2026-24-september-pushya-nakshatra-4-zodiac-signs-benefits-2026-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगल नक्षत्र गोचर: 24 सितंबर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के संकेत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मंगल नक्षत्र गोचर: 24 सितंबर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के संकेत
Mon, 21 Sep 2026 03:55 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 21 Sep 2026 03:55 PM IST
सार
24 सितंबर 2026 को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और यहां 17 अक्तूबर 2026 तक रहेंगे। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं मंगल का पुष्य नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
Mangal Nakshatra Gochar 2026
- फोटो : AI
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
मेष राशि
- मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
- आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके कामों में गति आ सकती है।
- कारोबार करने वालों को लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
- इस दौरान मानसिक दबाव भी कुछ कम होने की संभावना है।
सिंह राशि
- फोटो : amarujala
सिंह राशि
- सिंह राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है।
- कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
- जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं।
- व्यापारियों को किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।
- विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि उपलब्धियों से जुड़ी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या राशि
- फोटो : amarujala
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करियर में आगे बढ़ने के अवसर ला सकता है।
- नौकरी में बदलाव या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
- अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है।
- कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे जातकों के लिए समय अनुकूल रह सकता है।
- वहीं, वैवाहिक जीवन में भी साथी के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
धनु राशि
- फोटो : amarujala
धनु राशि
- धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी रह सकता है।
- आय के साधनों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।
- लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने लगेंगे। निवेश से फायदा मिलने की उम्मीद है।
- कानूनी मामलों से जुड़े लोगों को भी राहत मिल सकती है और परिस्थितियां उनके पक्ष में आती हुई नजर आ सकती हैं।
रत्न शास्त्र: इन लग्न वालों को नहीं पहनना चाहिए मोती, जानें किसके लिए शुभ है यह रत्न
साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।