फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि की राशि में चंद्रमा के गोचर से इन राशियों को बढ़ सकती है परेशानियां, धन हानि के संकेत

Mon, 21 Sep 2026 03:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Sep 2026 03:22 PM IST
सार

21 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक मन का कारक ग्रह चंद्रमा शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
moon transit in makar rashi these zodiac sign will be carefully
मकर राशि में चंद्रमा का गोचर - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। चंद्रमा लगभग एक राशि में ढाई दिन रहते हैं फिर इसके बाद अगली राशि में गोचर करते हैं। चंद्रमा मन, भावनाओं, जल और मानसिक स्थिति आदि का कारक ग्रह मान जाता है। आपको बता दें इस समय चंद्रमा शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में हैं, जो 23 सितंबर की रात तक रहेंगे। चंद्रमा का न्याय और कर्मफलदाता के घर में प्रवेश करने से कुछ राशियों को परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपके कामकाज में तनाव बढ़ सकता है। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। मानसिक उलझनें रहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्रमा का शनि की राशि में जाना किन राशियों के लिए मुश्किलें आ सकती है। 

moon transit in makar rashi these zodiac sign will be carefully
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
चंद्रमा का मकर राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए कुछ मुश्किलों से भरा हुआ हो सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर आठवें भाव में है। जिससे अचानक से जीवन में बदलाव और अनिश्चिता आ सकती है। ऐसे में इस दौरान आपको कामकाज में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। अचानक से धन खर्चों में में वृद्धि हो सकती है। पैसों से संबंधित मामलों में आपको बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा। लेन-देन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। किसी दूसरे के मामलों में वाद-विवाद करने से आपको बचना होगा। सेहत में लापरवाही आपके लिए भारी हो सकती है। 
moon transit in makar rashi these zodiac sign will be carefully
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर छठे भाव में होगी, कुंडली का छठा भाव रोग, ऋण और शत्रुओं से संबंधित होता है। ऐसे में चंद्रमा के मकर राशि में रहने के दौरान कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। इस बीच आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामलों में आपको लापरवाही से बचना हो और संतुलित जीवन और खान-पान का ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
moon transit in makar rashi these zodiac sign will be carefully
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर आपके बारहवें भाव में हुआ है जिससे आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। किसी मामलों में आपको आर्थिक फैसले लेने से बचना होगा। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। 

अंक ज्योतिष: जन्मतिथि से जानें आपका स्वामी ग्रह कौन सा है, मूलांक खोल सकता है व्यक्तित्व और किस्मत का राज

अंक ज्योतिष: प्यार के मामले में कैसे हैं आप? जानें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का व्यक्तित्व
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed