September Grah Gochar 2025: सितंबर 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास महीना साबित हो सकता है। इस पूरे महीने में कई बड़े ग्रह न केवल राशि बल्कि नक्षत्र भी बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के साथ-साथ विश्व की परिस्थितियों पर भी दिखाई देगा। 13 सितंबर को मंगल अपनी जगह बदलकर कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और चित्रा व स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, सूर्य, बुध और शुक्र भी इस दौरान राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ऐसे में सितंबर का महीना कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा, तो कुछ को सतर्क रहकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, किन राशियों पर किस्मत मेहरबान होगी।
September Grah Gochar 2025: सितंबर में ग्रहों का महायोग, इन राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी, मिलेगा धन और सम्मान
Monthly Horoscope September: सितंबर 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास महीना साबित हो सकता है। इस पूरे महीने में कई बड़े ग्रह न केवल राशि बल्कि नक्षत्र भी बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के साथ-साथ विश्व की परिस्थितियों पर भी दिखाई देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सितंबर का महीना ग्रहों की स्थिति के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस माह 13 सितंबर को मंगल कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और चित्रा तथा स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- इसके बाद 17 सितंबर को सूर्य अपनी सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में आ जाएंगे और इस दौरान वे पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य और बुध की युति से इस अवधि में बुधादित्य योग का निर्माण होगा।
- बुध भी सितंबर के महीने में सिंह और कन्या राशि में गोचर करेंगे तथा मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त और चित्रा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
- वहीं शुक्र कर्क और सिंह राशि में रहेंगे और अश्लेषा, मघा तथा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। बृहस्पति यानी देवगुरु गुरु इस पूरे महीने मिथुन राशि में पुनर्वसु नक्षत्र पर स्थित रहेंगे।
- कर्मफल दाता शनि इस अवधि में मीन राशि में वक्री अवस्था में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पर गोचर करेंगे। वहीं छाया ग्रहों में केतु सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जबकि राहु कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में डटे रहेंगे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना खास साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और मंगल के तुला राशि में प्रवेश करते ही आपका साहस और आत्मविश्वास तेजी से बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी और बिज़नेस में कई अवसर हाथ आएंगे। शुभ फल प्राप्त करने के लिए मूंगा धारण करें और नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना भाग्यवृद्धि लेकर आएगा। इस राशि के लग्न भाव में बृहस्पति का विराजमान होना और बुध के कन्या राशि में प्रवेश से बनने वाला भद्र नामक महापुरुष योग शुभ फल देगा। इस अवधि में आपको शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और समाज में मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। वाहन, मकान या जमीन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बिज़नेस करने वालों को खासतौर से अच्छा लाभ मिलेगा। शुभ परिणाम पाने के लिए पन्ना रत्न धारण करें और हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना कई क्षेत्रों में सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान चंद्रमा विभिन्न ग्रहों के साथ युति करके शुभ योग बनाएंगे, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। सूर्य और बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य राजयोग आपके लिए बड़े लाभकारी परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिल सकता है, वहीं करियर और समाजिक जीवन में भी सम्मान बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।