फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kundli Milan: शादी के पहले इस तरह मिलाएं पत्रिका, नहीं होगी समस्याएं

Mon, 18 Aug 2025 11:31 AM IST
मेघा कुमारी शैली प्रकाश, ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
शैली प्रकाश, ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 18 Aug 2025 11:31 AM IST
सार

Kundli Milan: कई बार 36 में से 25 से 30 गुण मिलने के बावजूद लड़का और लड़की में सामंजस्यता नहीं बैठ पाती है। इसलिए छोटी छोटी बातों पर ही झगड़े होते रहते हैं। इसलिए अष्टकूट मिलान के अलावा भी पत्रिका मिलान के लिए कुंडली में कुछ और भी बातों का अध्ययन करना जरूरी होता है, चलिए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन
How many points should match in kundali for Marriage know kundli milan tips
Kundli Milan - फोटो : अमर उजाला

Kundli Milan: विवाह के लिए कई लोग लड़का और लड़की की जन्म पत्रिका मिलान करते हैं। इसमें अधिकतर ज्योतिष अष्टकूट मिलान करके निर्णय लेते हैं। इस अष्टकूट मिलान को मेलापक मिलान भी कहते हैं। इसे ही गुण मिलान कहते हैं। इसमें लड़के और लड़की के जन्मकालीन ग्रहों तथा नक्षत्रों में परस्पर साम्यता, मित्रता तथा संबंध पर विचार किया जाता है। कई ज्योतिष इस अष्टकूट मिलान को नहीं मानते हैं। कई बार 36 में से 25 से 30 गुण मिलने के बावजूद लड़का और लड़की में सामंजस्यता नहीं बैठ पाती है। इसलिए छोटी छोटी बातों पर ही झगड़े होते रहते हैं। इसलिए अष्टकूट मिलान के अलावा भी पत्रिका मिलान के लिए कुंडली में कुछ और भी बातों का अध्ययन करना जरूरी होता है, चलिए जानते हैं विस्तार से।

How many points should match in kundali for Marriage know kundli milan tips
कई ज्योतिष मानते हैं कि नाड़ी दोष और भटूक दोष का उपाय करने से कुछ नहीं होता है। इसलिए यदि मिलान नहीं हो रहा है तो विवाह न करें। - फोटो : adobe stock

अष्टकूट मिलान
अष्टकूट मिलान में अधिकतर ज्योतिष मानते हैं कि भकूट और नाड़ी मिलान करना जरूरी है। भकूट का संबंध जीवन और आयु से होता है। नाड़ी का संबंध वर और वधु दोनों की सामंजस्यता और संतान से है। कई ज्योतिष मानते हैं कि बाकि मिलान भले ही हो या न हो लेकिन भटूक और नाड़ी मिलान नहीं हो रहा है तो विवाह नहीं करना चाहिए। सुखी और पूर्ण वैवाहिक जीवन के लिए पति और पत्नी की नाड़ी अलग होनी चाहिए। हालांकि कई ज्योतिष मानते हैं कि 36 में से कम से कम 19 गुण तो मिलना ही चाहिए। कई ज्योतिष मानते हैं कि नाड़ी दोष और भटूक दोष का उपाय करने से कुछ नहीं होता है। इसलिए यदि मिलान नहीं हो रहा है तो विवाह न करें।

How many points should match in kundali for Marriage know kundli milan tips
कुंडली में मंगलदोष - फोटो : अमर उजाला

मंगल दोष
जिस भी जातक की कुंडली में मंगल प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव में है तो उस कुंडली को मांगलिक कुंडली माना जाता है, लेकिन यदि उस भाव या मंगल पर गुरु की दृष्टि पड़ रही है तो मंगल दोष निरस्त हो जाता है। इसी के साथ ही यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष है और कुंडली में उसी भाव में सामने शनि, बृहस्पति, राहु या केतु बैठे हों तो तो मांगलिक दोष अपने आप समाप्त हो जाता है।

यदि मांगलिक कुंडली में मंगल के साथ या मंगल पर शुभ ग्रहों की दृष्टि है या शुभ ग्रह केंद्र में हैं तो मांगलिक दोष नहीं लगता है। इस प्रकार से मंगल दोष निरस्त माने जाने की और भी कई स्थितियां बनती हैं। हालांकि अधिकतर ज्योतिष मानते हैं कि मंगल दोष तो अधिकतर कुंडली में होता है।

 

सिर्फ मंगल देखना सही नहीं है क्योंकि मंगल दोष तो कुछ लोग लग्न से बता देते हैं कुछ ज्योतिष चंद्र कुंडली से बता देते हैं और कुछ कारक यानी शुक्र से भी बता देते हैं। इस प्रकार से तो दुनिया की आधी आबादी को मंगल दोष निकल जाएगा। इसलिए इसे कुंडली मिलान का पूर्ण आधार नहीं मान सकते हैं। यदि अधिकतर लोग मंगल दोष के ही हैं तो फिर मंगल मिलाने की जरूरत नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How many points should match in kundali for Marriage know kundli milan tips
कड़क मंगल के दोष की शांति कराना चाहिए और इन्हीं लोगों को विवाह के संबंध में कुंडली मिलान करने की आवश्यकता बताई जाती है। - फोटो : adobe

ऐसे में कई ज्योतिष बोलने लगते हैं कि मंगल तीन प्रकार होता है- सौम्य मंगल, मध्यम मंगल और कड़क मंगल। कहते हैं कि सौम्य मंगल का कोई दोष नहीं, मध्यम मंगल 28 वर्ष की उम्र के बाद उसका दोष समाप्त हो जाता है। कड़क मंगल के दोष की शांति कराना चाहिए और इन्हीं लोगों को विवाह के संबंध में कुंडली मिलान करने की आवश्यकता बताई जाती है। हालांकि बहुत से ज्योतिष अब यह मानने लगे हैं कि अष्टकूट मिलान और मंगल मिलान से बात नहीं बनती है। संपूर्ण कुंडली का ही विश्लेषण जरूरी है।

विज्ञापन
How many points should match in kundali for Marriage know kundli milan tips
आजकल के कई ज्योतिषी मानते हैं कि अष्टकूट मिलान और मंगल दोष से ज्यादा जरूरी है लग्न, सप्तम और पंचम भाव का विश्लेषण करना। अष्टकूट मिलान तो सिर्फ चंद्रमा से देखते हैं - फोटो : अमर उजाला

लग्न, सप्तम और पंचम भाव
आजकल के कई ज्योतिषी मानते हैं कि अष्टकूट मिलान और मंगल दोष से ज्यादा जरूरी है लग्न, सप्तम और पंचम भाव का विश्लेषण करना। अष्टकूट मिलान तो सिर्फ चंद्रमा से देखते हैं जिसकी एक टेबल बनी हुई है। उससे कुछ नहीं होता। आप सिर्फ चंद्रमा के आधार पर तय नहीं कर सकते हैं कि कुंडली मिल रही है या नहीं, बाकी ग्रहों के प्रभाव को नकार नहीं सकते। इसी प्रकार से मंगल का दोष भी उतना मान्य नहीं है, क्योंकि अष्टकूट मिलान में और मंगल दोष के मिलान में राहु, केतु और शनि का दोष छोड़ दिया जाता है, जबकि इस तरह से कुंडली मिलान करना उचित नहीं है। इसीलिए कुंडली मिलान में सबसे जरूरी है लड़का और लड़की की कुंडली के लग्न, सप्तम और पंचम भाव का विश्लेषण करना, क्योंकि लग्न जहां आपके विवाह की इच्छा और व्यक्तित्व को दर्शाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed