फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahalakshmi Yog 2025: चंद्र-मंगल बनाएंगे महालक्ष्मी योग, इन राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ

Tue, 19 Aug 2025 01:19 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 19 Aug 2025 01:19 PM IST
सार

Mahalakshmi Yog 2025: सभी ग्रह समय-समय पर अन्य ग्रहों से मिलकर युति निर्माण करते हैं। इसके प्रभाव से कई शुभ-अशुभ राजयोग भी बनते हैं, जिसका व्यापक असर 12 राशियों पर देखने को मिलता है। हालांकि, कुछ योग जातकों के लिए कल्याणकारी भी होते हैं।

विज्ञापन
Mahalakshmi Yog 2025 These Zodiac Signs blessed with maa Lakshmi and get benefits of it
Mahalakshmi Yog 2025 - फोटो : adobe stock

Mahalakshmi Yog 2025: सभी ग्रह समय-समय पर अन्य ग्रहों से मिलकर युति निर्माण करते हैं। इसके प्रभाव से कई शुभ-अशुभ राजयोग भी बनते हैं, जिसका व्यापक असर 12 राशियों पर देखने को मिलता है। हालांकि, कुछ योग जातकों के लिए कल्याणकारी भी होते हैं। इनके बनने से व्यक्ति को धन लाभ, रिश्तों में प्यार और भौतिक सुख की प्राप्ति होती हैं। इन्हीं में से एक है महालक्ष्मी राजयोग जिसे धन, समृद्धि, कला और सफलता का प्रतीक माना गया है। ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्रमा और मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनता है और यह जल्द अगस्त में बनने वाला है। दरअसल, 25 अगस्त को चंद्रमा सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही मंगल मौजूद हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों के यहां होने से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा, जिससे कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।

Mahalakshmi Yog 2025 These Zodiac Signs blessed with maa Lakshmi and get benefits of it
महालक्ष्मी राजयोग आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।

महालक्ष्मी राजयोग आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वैवाहिक जीवन में चल रहा विवाद अब समाप्त होगा। इस दौरान स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और आपका मानसिक तनाव घटेगा। कन्या राशि के नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है।  सिंगल जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। निवेश में अगर पहले धन लगाया था, तो एक बड़ी धनराशि प्राप्त होगी। अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

Mahalakshmi Yog 2025 These Zodiac Signs blessed with maa Lakshmi and get benefits of it
कर्क राशि वालों को आय के अवसर मिलेंगे। आप वाहन, घर या किसी जरूरत की वस्तु खरीद सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 

तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।

कर्क राशि वालों को आय के अवसर मिलेंगे। आप वाहन, घर या किसी जरूरत की वस्तु खरीद सकते हैं। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। आपकी कला में निखार आने से समाज में अच्छी छवि सामने आएगी। स्वास्थ्य के दृष्टि से भी यह समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इस दौरान बिजनेस की योजनाएं सफल होंगी। जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें अचानक कोई बड़ी डील मिलेगी जिससे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। भाग्य आपका साथ देगा। पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahalakshmi Yog 2025 These Zodiac Signs blessed with maa Lakshmi and get benefits of it
कुंभ राशि के लोग नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।

कुंभ राशि के लोग नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मार्केट में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति में वृद्धि होगी। इस दौरान अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर चलना लाभप्रद साबित होगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजनाएं फलीभूत होंगी। खास बात यह है कि आपका सामाजिक दर्जा ऊंचा होगा। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिससे बड़ी से बड़ी चुनौतियों का आसानी से पूरा कर लेंगे। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का समय है।


Kundli Milan: शादी के पहले इस तरह मिलाएं पत्रिका, नहीं होगी समस्याएं

Nakshatra Gochar: पुष्य नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ किन्हें रहना होगा सतर्क

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed