फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Papankusha Ekadashi 2026 bhog according to zodiac sign in hindi know shubh yog

पापांकुशा एकादशी 2026: राशि के अनुसार भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, सुख-समृद्धि के खुलेंगे द्वार

Wed, 21 Oct 2026 01:23 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 21 Oct 2026 01:23 PM IST
सार

Papankusha Ekadashi 2026: इस साल पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्तूबर 2026 को रखा जा रहा है। मान्यता है कि, इस दिन भगवान विष्णु को उनकी पसंद के अनुसार भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

विज्ञापन
Papankusha Ekadashi 2026 bhog according to zodiac sign in hindi know shubh yog
Papankusha Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

Papankusha Ekadashi 2026: इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 22 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्तूबर 2026 को रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है तथा मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु को उनकी पसंद के अनुसार भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पापांकुशा एकादशी पर राशि के अनुसार भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

हर किसी के सामने अपनी अच्छाई दिखाना पड़ सकता है भारी, चाणक्य ने बताई समझदार इंसान की ये खास खूबी

विज्ञापन
Trending Videos

राशि के अनुसार भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग

  • मेष राशि के जातक पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु को सेब का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
  • वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु को बर्फी का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आने की मान्यता है।
  • मिथुन राशि के जातक एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मूंग दाल के हलवे का भोग लगा सकते हैं। 
  • कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को दूध का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • सिंह राशि के जातक पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु को गुड़ और चने का भोग लगा सकते हैं। 
  • कन्या राशि के जातक मिठाई में केसर मिलाकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे भाग्य मजबूत होता है।
  • तुला राशि के जातक भगवान विष्णु को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं। इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।
  • वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु को मौसमी फलों का भोग लगाएं। 
  • धनु राशि के जातक पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु को लड्डू का भोग लगा सकते हैं। इससे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की जाती है।
  • मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को मिठाई का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहने की मान्यता है।
  • कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
  • मीन राशि के जातक पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु को बेसन के हलवे का भोग लगाएं। 

मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, इन राशि के लोगों का पलटेगा समय, करियर में दिखेगा बड़ा बदलाव

शुक्रादित्य योग से इन राशि वालों को मिलेगा सुख, नवंबर तक चमकेगा भाग्य और होगा लाभ

31 अक्तूबर को गुरु का राशि परिवर्तन, जानिए मेष राशि पर नौकरी-व्यापार और आर्थिक स्थिति पर कैसा होगा असर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed