फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laung Ke Upay: सुख-शांति और धन प्राप्ति के लिए करें लौंग के ये चमत्कारी उपाय, नकारात्मकता रहेगी दूर

Wed, 20 Aug 2025 11:34 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:34 AM IST
सार

लौंग से जुड़े कुछ आसान उपाय करने से न सिर्फ घर-परिवार में सुख-शांति आती है, बल्कि रुके हुए सभी कार्य भी पूर्ण हो जाते हैं। इसके साथ ही आर्थिक परेशानियां भी कम हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं लौंग से जुड़े कुछ विशेष उपायों के बारे में....

विज्ञापन
Laung Ke Tone:totake se long ke upay remedies for clove in hindi
लौंग के उपाय - फोटो : Amar Ujala

Laung Ke Totke: कई बार कड़ी मेहनत और लगन के बाद भी जीवन की मुश्किलें खत्म नहीं होतीं। माना जाता है कि ऐसी परिस्थितियों का एक कारण आपके आसपास की ऊर्जा भी हो सकती है। ज्योतिष और परंपरागत उपायों की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है। मान्यता है कि लौंग से जुड़े कुछ आसान टोटके करने से न सिर्फ घर-परिवार में सुख-शांति आती है, बल्कि रुके हुए सभी कार्य भी पूर्ण हो जाते हैं। इसके साथ ही आर्थिक परेशानियां भी कम हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं लौंग से जुड़े कुछ विशेष उपायों के बारे में....



Budh Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर भूलकर भी न करें ये काम, मिल सकते हैं विपरीत प्रभाव
Jayadratha Vadh: पीएम मोदी ने लाल किले से सुनाई जयद्रथ के वध की कहानी, जानें महाभारत का ये अद्भुत प्रसंग

Laung Ke Tone:totake se long ke upay remedies for clove in hindi
लौंग के उपाय - फोटो : freepik
लौंग के खास उपाय
  • ज्योतिष शास्त्र में लौंग को बुरी शक्तियों को दूर करने वाला माना जाता है। किसी जरूरी काम से बाहर निकलते समय यदि आप मुंह में दो लौंग रख लें तो कार्य सिद्धि की संभावना और भी बढ़ जाती है।
  • अगर आपको लगातार नकारात्मकता महसूस हो रही हो, तो 40 दिनों तक शिवलिंग पर लौंग अर्पित करें। ऐसा करने से बुरी शक्तियों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
Laung Ke Tone:totake se long ke upay remedies for clove in hindi
लौंग के उपाय - फोटो : freepik
  • कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता हाथ नहीं लग रही हो, तो मां लक्ष्मी की पूजा में दो लौंग के साथ गुलाब का फूल अर्पित करें। इसके अलावा लाल कपड़े में पांच लौंग और पांच कौड़ियां बांधकर घर, तिजोरी या कार्यस्थल पर रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और तरक्की के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Laung Ke Tone:totake se long ke upay remedies for clove in hindi
लौंग के उपाय - फोटो : Adobe Stock
शुक्रवार के उपाय
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन एक छोटे बर्तन में पांच लौंग, तीन कपूर और तीन बड़ी इलायची जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। इस उपाय को करने से वातावरण को शुद्धता आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
 

Pitru Paksha 2025: कब से शुरू होगा पितृपक्ष ? जानें डेट और श्राद्ध करने की तिथियां

विज्ञापन
Laung Ke Tone:totake se long ke upay remedies for clove in hindi
लौंग के उपाय - फोटो : Adobe Stock
धन प्राप्ति के उपाय
धन प्राप्ति के लिए पूजा करते समय मां लक्ष्मी के चरणों में 2 या 5 लौंग अर्पित करें। बाद में इन लौंगों को उठाकर अपने पर्स में रखें। इससे आर्थिक स्थिरता आती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed