फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: इन राशि वालों पर प्रसन्न रहते हैं महादेव, करियर-कारोबार में पहुंचाते हैं लाभ

Mon, 18 Aug 2025 04:40 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 18 Aug 2025 04:40 PM IST
सार

Lord Shiva Favourite Zodiac Sign: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं का संबध ग्रह-नक्षत्रों से भी माना जाता है, जिसका खास असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को अधात्यमिक लाभ और सफलताएं मिलती हैं।

विज्ञापन
Zodiac Signs blessed by Lord Shiva Career and Business Growth Ahead mahadev ke priya rashiyan
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

Lord Shiva Favourite Zodiac Sign: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं का संबध ग्रह-नक्षत्रों से भी माना जाता है, जिसका खास असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को अधात्यमिक लाभ और सफलताएं मिलती हैं। इन्हीं में से एक है भगवान शिव, जिन्हें देवों के देव महादेव के रूप में पूजा जाता है। वह प्रेम और शक्ति के प्रतीक है। उनकी उपासना से साधक को मानसिक शांति, आत्मबल और डर-भय से मुक्ति दिलाती हैं। ज्योतिष शस्त्र में उनका संबध मन के कारक चंद्रमा ग्रह से माना जाता है।



दरअसल, भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तिष्क पर धारण किया हुआ है। इसलिए उनकी आराधना न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिषिय लाभ भी पहुंचाती हैं। साथ ही कुंडली में भी चंद्रमा का स्थान मजबूत बनता है। चूंकि चंद्रमा कर्क के स्वामी ग्रह है, इसलिए इन राशि वालों पर महादेव की भी कृपा बनी रहती हैं। इसके अलावा किन राशियों पर भोलेनाथ प्रसन्न रहते हैं, आइए जानते हैं। 

Zodiac Signs blessed by Lord Shiva Career and Business Growth Ahead mahadev ke priya rashiyan
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इस राशि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। महादेव के आशीर्वाद से ये लोग करियर में सफलता पाते हैं। व्यापार में भी अच्छा लाभ मिलता है, जिसे कारण समाज में अच्छी छवि बनती है। चूंकि चंद्रमा मानसिक शांति के कारक है, इसलिए कर्ज, रोग व कलह के तनाव से इन्हें राहत मिलती है।

Zodiac Signs blessed by Lord Shiva Career and Business Growth Ahead mahadev ke priya rashiyan
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

कला के क्षेत्र में भी योग लोग जमकर नाम कमाते हैं। स्वभाव में विनम्रता बनी रहती है। कर्क राशि के लोग जिस भी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाते हैं, वहीं अपनी मेहनत और प्रयासों से भोलेनाथ की कृपा पाते हैं। मान्यता है कि इन जातकों को पूजा में हमेशा ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् || मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zodiac Signs blessed by Lord Shiva Career and Business Growth Ahead mahadev ke priya rashiyan
Lord Shiva Favourite Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

मकर-कुंभ राशि

मकर-कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं और शनि महादेव को अपना आराध्य मानते हैं। इन राशि वालों पर वह सदैव प्रसन्न रहते हैं। ये लोग हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलने के साथ-साथ ये लोग कलात्मक होते हैं। महादेव की कृपा होने से विदेश में व्यापार, नए बिजनेस की शुरूआत, घर में सुख-शांति और मन से सभी डर भय दूर रहते हैं। इसके अलावा इन राशि के लोग अपने संघर्ष से दूसरों के लिए मिसाल बनकर आते हैं। कला, मार्केटिंग, व्यापार, शिक्षा, खेल में भी ये लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन राशि वालों शनिवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने चाहिए। इससे सभी तरह के दोष दूर होते हैं। 

 

Kundli Milan: शादी के पहले इस तरह मिलाएं पत्रिका, नहीं होगी समस्याएं

Nakshatra Gochar: पुष्य नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ किन्हें रहना होगा सतर्क

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed