फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन 2026: भाई की राशि के अनुसार बांधें राखी, सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय

Fri, 28 Aug 2026 05:54 AM IST
मनोज कुमार द्विवेदी पं. मनोज कुमार द्विवेदी  ज्योतिषाचार्य
पं. मनोज कुमार द्विवेदी  ज्योतिषाचार्य Published by: मनोज कुमार द्विवेदी Updated Fri, 28 Aug 2026 05:54 AM IST
सार

भाई की सुख-समृद्धि के लिए उनकी राशि के अनुसार आप उन्हें शुभ रंग की राखी बांध सकती हैं। आइए जानते हैं कि भाई की राशि के अनुसार बहनें उन्हें कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधे।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 rashi anusar rakhi ka shubh rang rakhi according to zodiac sign
भाई की राशि के अनुसार बांधें राखी - फोटो : AI

आज 28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और मंगल कामना करती हैं। इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र को बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी रक्षासूत्र काफी फायदेमंद होता है। राखी बांधने से कफ, पित्त और वात जैसी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं और अंतर्मन में भय नहीं सताता है। इतना ही नहीं भाई की सुख-समृद्धि के लिए उनकी राशि के अनुसार आप उन्हें शुभ रंग की राखी बांध सकती हैं। ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि भाई की राशि के अनुसार बहनें उन्हें कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधे।



Raksha Bandhan 2026: भाई के लिए शुभ प्रतीकों के अनुसार सही राखी का करें चयन, जानिए राशियों के प्रकार
Krishna Janmashtami 2026: कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

राशिनुसार बांधे रक्षासूत्र

Raksha Bandhan 2026 rashi anusar rakhi ka shubh rang rakhi according to zodiac sign
10 अगस्त का राशिफल - फोटो : amarujala

मेष राशि 
इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक की कलाई पर लाल रंग की राखी बांध सकते हैं और उनके माथे पर कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं। मालपुए से उनका मुंहमीठा करा सकते हैं। इससे उन्हें नये कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी।

 

Raksha Bandhan 2026 rashi anusar rakhi ka shubh rang rakhi according to zodiac sign
वृष राशि  - फोटो : amarujala

वृष राशि 
इस राशि का स्वामी शुक्र है। जिनके भाइयों की राशि वृषभ है उन बहनों को कलाई पर सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधनी चाहिए और रोली का तिलक करना चाहिए। मुंहमीठा कराने के लिए उन्हें दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं। इससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 rashi anusar rakhi ka shubh rang rakhi according to zodiac sign
मिथुन राशि  - फोटो : amarujala

मिथुन राशि 
इस राशि के जातकों की कलाई पर हरे रंग की राखी बांध सकते हैं और हल्दी का तिलक लगा सकते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इससे भाई को दीर्घायु प्राप्त होगी और सुख-समृद्धि बनी रहेगी। भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं।
 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 rashi anusar rakhi ka shubh rang rakhi according to zodiac sign
कर्क राशि  - फोटो : amarujala

कर्क राशि 
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है जिसकी वजह से भाई की कलाई में चमकीले सफेद रंग की राखी बांधे और माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। मिठाई के रूप में रबड़ी खिलाएं। इस रंग से भावनात्मक रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed