{"_id":"6aaf68d0f601261b12077f11","slug":"mars-transit-in-cancer-18-september-2026-mangal-gochar-in-kark-rashi-effect-on-cancer-leo-and-virgo-2026-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगल का कर्क राशि में गोचर: जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि पर आने वाले दिनों में कैसा रहेगा असर ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मंगल का कर्क राशि में गोचर: जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि पर आने वाले दिनों में कैसा रहेगा असर ?
Sun, 20 Sep 2026 10:49 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:49 AM IST
सार
मंगल अब कर्क राशि में हैं, जो 12 नवबंर तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल के गोचर से कर्क, सिंह और कन्या राशि पर कैसा होगा प्रभाव।
विज्ञापन
मंगल का कर्क राशि में गोचर
- फोटो : amar ujala
18 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे मंगल मिथुन राशि की अपनी यात्रा को खत्म करते हुए कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगलदेव इस राशि में 12 नवबंर तक रहेंगे, फिर इसके बाद सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। कर्क राशि में मंगल नीच के हो जाते हैं। जिससे मंगल की शक्तियां कम होती है। साथ ही कर्क राशि में पहले से देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं जिससे मंगल और गुरु की युति बनेंगे। आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर किस तरह प्रभाव पड़ेगा।
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
- मंगल का गोचर कर्क राशि में ही हुआ है जिससे आपके लग्न पर इसका प्रभाव होगा।
- मंगल कर्क राशि में नीच के हो जाते हैं। ऐसे में आपके साहस और आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगा।
- ऐसे में किसी भी महत्वपूर्ण काम को करने में आपको जल्दबाजी से बचना होगा। सोच-विचार करके ही काम करना होगा।
- परिवार, संपत्ति और व्यक्तिगत कामों में निर्णय लेने से आपको बचना होगा।
सूर्य का कन्या राशि में गोचर: 17 अक्तूबर तक इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा, मिलेगा भाग्य का साथ
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
- सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर करने से ये आपके 12वें भाव में रहेगा। जिससे खर्चों, यात्रा और विदेश से जुड़े कार्यो पर असर होगा।
- इस दौरान आपका बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और विरोधी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं, जिससे वाद-विवाद के बढ़ने की आशंका होगी।
- इस दौरान आपको अपनी किसी भी योजनाओं को बहुत ही गोपनीय तरीके से ही रखें।
- सेहत में कुछ गिरावट आने वाले दिनों में आपको देखनी पड़ सकती है।
साल 2027 में शनि की चाल में होगा बड़ा परिवर्तन, इस राशि से खत्म होगी साढ़ेसाती और शुरू होगा अच्छा समय
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
- मंगल का कर्क राशि में गोचर करने से यह अब आपके एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे आय, नए संपर्क और अवसरों में वृद्धि होगी।
- जो लोग जमीन, मकान और बिजनेस में निवेश के इच्छुक हैं उनको लाभ मिल सकता है।
- आपको किसी बड़े आर्थिक निर्णय में लेने पर बड़ा लाभ आने वाले दिनों में हो सकता है।
- नौकरी में नई जिम्मेदारी और वेतन में वृद्धि के योग हैं और कारोबार में विस्तार की योजना बन सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।