Weekly Lucky Horoscope 21 to 27 September 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 21 से 27 सितंबर तक का नया सप्ताह 12 राशियों के लिए अलग-अलग अवसर और बदलाव लेकर आया है। ग्रहों की चाल का असर कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। माना जा रहा है कि, इस सप्ताह सूर्य और बुध की युति का प्रभाव रहेगा, वहीं मंगल और गुरु की युति भी कुछ राशियों के भाग्य को चमका सकती है। ऐसे में इन जातकों को करियर में मनचाही सफलता, आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
साप्ताहिक लकी राशिफल: यह सप्ताह इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा लकी, करियर में मिलेगी मनचाही सफलता और सम्मान
Weekly lucky Horoscope 21 to 27 September 2026: सितंबर का नया सप्ताह शुरू हो चुका है। यह समय 12 राशियों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आया है। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें नई तरह की डील करने का मौका मिल सकता है। ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा कोई अटका काम इस समय पूरा होगा। काम के सिलसिले में होने वाली यात्राएं आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। आपकी कोई बड़ी इच्छा भी पूरी हो सकती है।
साल 2027 में शनि की चाल में होगा बड़ा परिवर्तन, इस राशि से खत्म होगी साढ़ेसाती और शुरू होगा अच्छा समय
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। जो लोग वाहन आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए प्रबल योग बन रहे हैं। आपकी कोई बड़ी इच्छा भी पूरी हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन में आपको घर के सभी सदस्यों का साथ और सहयोग मिलेगा। घर की स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।
लकी राशियां: 30 सितंबर तक इन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन, नौकरी-शादी और घर-गाड़ी के बनेंगे योग
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। व्यापार में पुराने संपर्कों से फायदा मिलने की उम्मीद है। भविष्य में लाभ देने वाली योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपका पूरा फोकस अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर रहेगा। आय के नए साधन बनने और पुराने आर्थिक दबाव कम होने की संभावना है। कामकाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में कोई नई डील और नए तरह के संपर्क स्थापित हो सकते हैं।
मंगल गोचर से किन राशि वालों की जागेगी सोई किस्मत और किसकी बढ़ेगी टेंशन, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। समाज में यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार को लेकर नए अवसर सामने आ सकते हैं। इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को नई तरह की डील या बड़े सौदे करने का मौका मिल सकता है। सही रणनीति के साथ आगे बढ़ने पर आपको लाभ मिल सकता है।
मंगल का कर्क राशि में गोचर: जानिए तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर आने वाले दिनों में कैसा रहेगा असर ?