{"_id":"6aaf67828248d534490508c8","slug":"mars-transit-in-cancer-18-september-2026-mangal-gochar-in-kark-ashi-effect-on-aries-taurus-and-gemini-2026-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगल का कर्क राशि में गोचर: जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर आने वाले दिनों में कैसा रहेगा असर ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मंगल का कर्क राशि में गोचर: जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर आने वाले दिनों में कैसा रहेगा असर ?
Sun, 20 Sep 2026 10:27 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:27 AM IST
सार
मंगल अब कर्क राशि में हैं, जो 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल के गोचर से मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर कैसा होगा प्रभाव।
विज्ञापन
मंगल गोचर 2026
- फोटो : amar ujala
मंगल जो साहस और पराक्रम के कारक ग्रह हैं, वे अब कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं। बीते 18 सिंतबर को मंगल मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुक हैं। मंगल का कर्क राशि में गोचर ज्योतिषीय नजरिए से बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से गुरु के साथ युति भी हो चुकी है और यह युति 24 साल बाद दोबारा से बनी है जब मंगल और गुरु दोनों ही कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं जबकि वहीं कर्क राशि में गुरु उच्च के हो जाते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर आने वाले समय में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मंगल का कर्क राशि में गोचर और गुरु संग युति होने से मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
- मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर चौथे भाव में हुआ है।
- कुंडली का चौथा भाव सुख, संपत्ति, भवन और माता से संबंधित होता है। जिससे इस पर सकारात्मक असर रहेगा।
- इस दौरान आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है और किसी तरह के निर्णय लेने में अति आत्मविश्वास से बचना होगा।
- लेन-देन के मामलों में आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा।
सूर्य का कन्या राशि में गोचर: 17 अक्तूबर तक इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा, मिलेगा भाग्य का साथ
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
- वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपकी कुंडली के तीसरे भाव में हुआ है।
- यह भाव साहस, ऊर्जा और पराक्रम से संबंधित होता है, ऐसे में इसका प्रभाव आपके ऊपर रहेगा।
- इस दौरान आपको अपने भाई-बहनों से बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा नहीं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
- मंगल का नीच राशि में गोचर करना और गुरु संग युति होना आपके लिए अच्छा और मान-सम्मान में वृद्धि करवाएगा।
साल 2027 में शनि की चाल में होगा बड़ा परिवर्तन, इस राशि से खत्म होगी साढ़ेसाती और शुरू होगा अच्छा समय
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव यानी धन भाव में हो चुका है।
- ऐसे में आपको आने वाले दिनों में अनावश्यक खर्चों से बचकर रहना होगा और सेहत का ध्यान रखना होगा।
- इस गोचर से मिथुन राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े कामों को करने से बचना होगा।
- आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम बरतना होगा। जिससे आपको बौद्धिक क्षमता और प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा।
-
अक्तूबर में गुरु गोचर से बदलेगी इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति, धन, नौकरी और कारोबार में बनेंगे अच्छे योग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।