फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लकी राशियां: 30 सितंबर तक इन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन, नौकरी-शादी और घर-गाड़ी के बनेंगे योग

Fri, 18 Sep 2026 11:32 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 18 Sep 2026 11:32 AM IST
सार

Lucky Horoscope Till 30 September 2026: कुछ राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है और जातकों को अटके हुए धन की वापसी संभव है। साथ ही जीवनसाथी संग प्रेम बढ़ेगा। आइए इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
horoscope till 30 september 2026 these zodiac will get benefits and success
लकी राशियां - फोटो : अमर उजाला AI

Lucky Horoscope Till 30 September 2026: ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के गोचर के साथ-साथ उनकी स्थिति का भी विशेष महत्व माना जाता है। ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति का प्रभाव जातकों के जीवन में शुभ-अशुभ परिणाम लेकर आ सकता है। सितंबर माह की बात करें तो इस दौरान कुछ राशि वालों के लिए समय बेहद अनुकूल माना जा रहा है। दरअसल, सूर्य कन्या राशि में रहकर बुध के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। इसके अलावा शुक्र अपने ही घर यानी तुला राशि में विराजमान हैं। वहीं, चंद्रमा की राशि कर्क में मंगल और गुरु का गोचर हो रहा है। ग्रहों का यह खास संयोग कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में सितंबर के बाकी दिनों में इन राशि वालों को करियर और पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।



मंगल गोचर से किन राशि वालों की जागेगी सोई किस्मत और किसकी बढ़ेगी टेंशन, पढ़ें 12 राशियों का हाल

horoscope till 30 september 2026 these zodiac will get benefits and success
Lucky Horoscope Till 30 September 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है, क्योंकि गुरु और मंगल आपकी राशि में विराजमान होकर अपनी कृपा बरसा रहे हैं। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। व्यापार को लेकर नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। आपकी कोई बड़ी इच्छा भी पूरी हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। परिवार में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। घर की स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।

राहु-केतु गोचर 2026: दिसंबर तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की नजरें, नौकरी-शादी में आएगा उतार-चढ़ाव

horoscope till 30 september 2026 these zodiac will get benefits and success
Lucky Horoscope Till 30 September 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि में बन रहा बुधादित्य योग भाग्योदय के संकेत दे रहा है। इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को नई तरह की डील या बड़े सौदे करने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने से आपको राहत मिलेगी और सफलता के साथ मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। आपकी योजनाओं को गति मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जो लोग व्यापार में हैं उनको नई तरह की डील करने का मौका मिल सकता है।

शनि की राशि में पहुंचकर चंद्रमा मचाएंगे धमाल, इन राशियों को मिलेगी सफलता और शुरू होंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope till 30 september 2026 these zodiac will get benefits and success
Lucky Horoscope Till 30 September 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और वर्तमान में शुक्र आपकी राशि में ही विराजमान हैं। ऐसे में यह समय आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल माना जा रहा है। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जो लोग वाहन आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए प्रबल योग बन रहे हैं। आपकी कोई बड़ी इच्छा भी पूरी हो सकती है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed