{"_id":"6aaf712ea2b577e6eb0712f0","slug":"mars-transit-in-cancer-18-september-2026-mangal-gochar-in-kark-rashi-effect-on-libra-scorpio-and-dhanu-2026-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगल का कर्क राशि में गोचर: जानिए तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर आने वाले दिनों में कैसा रहेगा असर ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मंगल का कर्क राशि में गोचर: जानिए तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर आने वाले दिनों में कैसा रहेगा असर ?
Sun, 20 Sep 2026 11:34 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:34 AM IST
सार
मंगल अब कर्क राशि में हैं, जो 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल के गोचर से तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर कैसा होगा प्रभाव
विज्ञापन
मंगल का कर्क राशि में गोचर
- फोटो : अमर उजाला
18 सितंबर को मंगल मिथुन से कर्क राशि में आ चुके हैं। कर्क राशि में मंगल का गोचर अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि मंगल इस राशि में नीच के होते हैं यानी मंगल के प्रभाव में कमी आने लगती है। मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से गुरु संग युति भी बन गई है। 18 सितंबर को मंगल और गुरु दोनों ही कर्क राशि में विराजमान हैं। मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर किसी न किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर आने वाले दिनों में मंगल के गोचर का कैसा पड़ेगा प्रभाव।
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
- तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके दशम भाव में हुआ है। दशम भाव करियर और कार्यक्षेत्र से जुड़ा होता है।
- ऐसे में आने वाले दिनों में आपको कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा।
- मंगल के कर्क राशि में गोचर से और गुरु संग युति होने से इस दौरान तुला राशि वालों को जमीन और संपत्ति के मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है।
- मंगल के गोचर करने से आपको किसी जरूरी मसलों पर बहुत ही सोच-विचार कर फैसला लेना होगा।
सूर्य का कन्या राशि में गोचर: 17 अक्तूबर तक इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा, मिलेगा भाग्य का साथ
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
- वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपके नवम भाव में होगा , जो भाग्य, गुरु और पिता का भाव होता है।
- ऐसे में मंगल का कर्क राशि में गोचर और गुरु संग युति होने से उच्च शिक्षा, भाग्य, धन और लंबी यात्रा का संयोग बन रहा है।
- इस दौरान जो लोग जमीन-जायदाद से संबंधित कोई काम करना चाह रहे हैं उनके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा।
- किसी को उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। इसके साथ ही अचानक धन प्राप्ति के अच्छे संकेत हैं।
साल 2027 में शनि की चाल में होगा बड़ा परिवर्तन, इस राशि से खत्म होगी साढ़ेसाती और शुरू होगा अच्छा समय
विज्ञापन
विज्ञापन
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
अक्तूबर में गुरु गोचर से बदलेगी इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति, धन, नौकरी और कारोबार में बनेंगे अच्छे योग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- धनु राशि वालों के लिए मंगल का कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके अष्टम भाव में होगा, जिससे आपको सावधान रहने की जरूरत है।
- आपको इस दौरान किसी भी तरह के जोखिम भरे कामों को करने से बचना होगा। अचानक से खर्चे और वाद-विवाद बढ़ सकते हैं।
- वाहन चलाते समय आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी और जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला करने से बचना होगा।
- पारिवारिक मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना होगा।
अक्तूबर में गुरु गोचर से बदलेगी इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति, धन, नौकरी और कारोबार में बनेंगे अच्छे योग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।