फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल का शनि के नक्षत्र में परिवर्तन, इन चार राशियों को 24 सितंबर के बाद मिलेंगी अच्छी खबरें

Wed, 16 Sep 2026 02:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 16 Sep 2026 02:05 PM IST
सार

24 सितंबर को मंगल शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ होता हुआ मिल सकता है। 

विज्ञापन
mars transit 2026 mangal nakshatra parivartan in shani ke nakshatra positive impact on these zodiac sign
पुष्य नक्षत्र में मंगल गोचर - फोटो : amar ujala

ज्योतिष में ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। 24 सितंबर को मंगल शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। जिससे कुछ राशियों पर इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस और पराक्रम आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल का 24 सितंबर को नक्षत्र परिवर्तन पूरे 24 दिनों तक रहेगा। आइए जानते हैं मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का किस तरह का लाभ कुछ राशि वालों को देखने को मिलेगा। 

mars transit 2026 mangal nakshatra parivartan in shani ke nakshatra positive impact on these zodiac sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन और मेष राशि प्रभाव
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का मेष राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे और कोई पुराना मामले का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कई तरह के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आय में इजाफा होने के अच्छे संकेत हैं। 

mars transit 2026 mangal nakshatra parivartan in shani ke nakshatra positive impact on these zodiac sign
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन और सिंह राशि पर प्रभाव
मंगल के शनि के नक्षत्र में गोचर करने से सिंह राशि वालों की दिक्कतों में कमी आने लगेगी। जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको कानूनी जीत हासिल हो सकती है। मंगल का यह बदलाव आपके कामकाज पर सकारात्मक रहेगा। 

केतु कर्क गोचर 2026: इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, 2027 तक चमकेगी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit 2026 mangal nakshatra parivartan in shani ke nakshatra positive impact on these zodiac sign
धनु राशि - फोटो : amar ujala
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन और धनु राशि पर प्रभाव
24 सितंबर को मंगल के नक्षत्र परिवर्तन के धनु राशि वालों के लिए कई तरह की खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग किसी तरह के व्यापार में हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। करियर-कारोबार में बड़ा फायदा होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। आने वाले कुछ दिनों में आपके कुछ निर्णय फायदे वाले साबित हो सकते हैं। 

18 सितंबर को नीच राशि में मंगल करेंगे प्रवेश, 12 नवंबर तक इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

विज्ञापन
mars transit 2026 mangal nakshatra parivartan in shani ke nakshatra positive impact on these zodiac sign
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन और मकर राशि पर प्रभाव
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने से मकर राशि वालों के जीवन में कई तरह के अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले काफी बेहतर होंगी। कार्यों में आने वाली परेशानियां दूर होंगे और काम बहुत ही आसानी के साथ पूरे होंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। कानूनी परेशानियों का अंत होगा। 

26 सितंबर से लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें 12 राशियों में किसे लाभ और किसे करना होगा इंतजार?


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed