फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल गोचर से खुलेंगे प्रॉपर्टी बनाने के रास्ते, इन राशियों का पूरा हो सकता है घर और गाड़ी का सपना

Mon, 21 Sep 2026 02:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Sep 2026 02:37 PM IST
सार

12 नवंबर 2026 तक मंगल अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान रहेंगे और इसी के साथ गुरु संग कर्क राशि में युति संबंध का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाले समय बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। 

विज्ञापन
mars transit 2026 mangal ka kark rashi me parivartan these zodiac sign will be lucky
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर माह का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन बीते दिनों हुआ है। 18 सितंबर 2026 को मंगल मिथुन से कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं, ज्योतिष में मंगल को भूमि, मकान, संपत्ति, साहस, ऊर्जा और रक्त आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल अपनी नीच राशि कर्क राशि में 18 सितंबर को प्रवेश कर चुके हैं जो, इस राशि में 12 नवंबर तक रहेंगे। कर्क राशि में पहले से देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं और मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से युति बनी हुई है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल कर्क राशि में नीच के माने जाते हैं और इस तरह के नीच राशि में मंगल का होना और वहां पहले से गुरु का विराजमान होना मंगल के नीचत्व में कमी लाएगा। मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से कुछ राशि के सपने और इच्छाएं पूरी होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को मिलेगा ये लाभ। 

mars transit 2026 mangal ka kark rashi me parivartan these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का कर्क राशि में गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। मेष राशि के लिए मंगल का गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में हुआ, जिससे इस राशि के जातकों को घर, भूमि, भवन, वाहन और सुखों से संबंधित लाभ मिल सकता है। मंगल का गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में हुआ है जिससे जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है। इस दौरान मेष राशि वालों को घर या जमीन आदि की खरीदारी के लिए कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपके की सपने पूरे भी होंगे। 
mars transit 2026 mangal ka kark rashi me parivartan these zodiac sign will be lucky
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं। मंगल का अपनी नीच राशि में गोचर होने और उच्च के गुरु संग युति करने से नीचभंग राजयोग का निर्माण हुआ है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जो लोग जमीन, मकान या फिर वाहन से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं उनको कामयाबी मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में इस दौरान कोई अच्छी और बड़ी डील हो सकती है। 

शनि की साढ़ेसाती: अगले साल किस राशि पर चढ़ेगी साढ़ेसाती और किसे मिलेगी मुक्ति? यहां जानें नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit 2026 mangal ka kark rashi me parivartan these zodiac sign will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का कर्क राशि में गोचर और गुरु संग युति करने से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आपकी राशि में मंगल आठवें भाव में है जिससे आपको अचानक लाभ, पैसों से जुड़े फायदा, पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान किसी तरह से जमीन या मकान से संबंधित मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। 

रत्न शास्त्र: इन लग्न वालों को नहीं पहनना चाहिए मोती, जानें किसके लिए शुभ है यह रत्न

विज्ञापन
mars transit 2026 mangal ka kark rashi me parivartan these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के लिए मंगल का कर्क राशि में गोचर पंचम भाव में होगा। पंचम भाव संतान, शिक्षा और निवेश से संबंधी योजनाओं को सक्रिय कर सकता है। जो लोग पिछले कई दिनों से मकान या फिर जमीन आदि की खरीदारी के लिए प्रयासरत हैं उनको कामयाबी मिल सकती है। 

लकी राशियां: इन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर, मिलेगी मनचाही सफलता


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed