फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य गोचर 2026 :तुला राशि में गोचर करेंगे सूर्य, कैसा रहेगा कर्क, सिंह और कन्या राशि पर प्रभाव ?

Mon, 21 Sep 2026 05:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Sep 2026 05:55 PM IST
सार

17 अक्तूबर को सूर्य कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कर्क, सिंह और तुला राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव।

विज्ञापन
Surya Gochar 2026 Date 17 October Sun Transit In Libra What Impact On Cancer Leo and Virgo
Surya Gochar 2026 - फोटो : AI
17 अक्तूबर 2026 को तुला संक्रांति है। सूर्य 17 अक्तूबर को कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में गोचर करेंगे, जहां ये एक महीने तक रहेंगे फिर इसके बाद मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। तुला राशि में सूर्यदेव नीच के हो जाते हैं। ऐसे में सभी 12 राशियों के ऊपर इसका प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य के तुला राशि में गोचर करने से कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 

12 साल बाद सिंह में होगी गुरु की एंट्री, जनवरी 2027 तक इन राशि वालों को होगा मनचाहा लाभ और रहेंगे अच्छे दिन

Surya Gochar 2026 Date 17 October Sun Transit In Libra What Impact On Cancer Leo and Virgo
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर प्रभाव
17 अक्तूबर 2026 को सूर्य आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपको सुख-सुविधा और जमीन-वाहन के मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चौथा भाव सुख, माता, वाहन और मकान आदि से संबंधित होता है। ऐसे में आपके घर-परिवार में कुछ मामलों में अशांति रह सकती है। आपको बेहतर तालमेल बनाना होगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में आपको कुछ कुछ दिक्कतों का सामना करना होगा। 

ये लोग रहें अलर्ट: बुध नक्षत्र गोचर से इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, 1 अक्तूबर तक बिगड़ेगा बजट

Surya Gochar 2026 Date 17 October Sun Transit In Libra What Impact On Cancer Leo and Virgo
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर प्रभाव
सूर्य के तुला राशि में गोचर करने से आपके तीसरे भाव में होगा। कुंडली का तीसरा भाव साहस, पराक्रम और छोटे भाई-बहनों का होता है। सूर्य के यहां होने पर आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन संबंधी मामलों में आपको लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। 

मंगल नक्षत्र गोचर: 24 सितंबर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के संकेत


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2026 Date 17 October Sun Transit In Libra What Impact On Cancer Leo and Virgo
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव होगा। कुंडली का यह भाव धन, वाणी, परिवार से संबंधित होगा। ऐसे में धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार संग तालमेल बना रहेगा। वाद-विवाद से आपको बचकर रहना होगा।

साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed