फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केतु कर्क गोचर 2026: इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, 2027 तक चमकेगी किस्मत

Tue, 15 Sep 2026 03:54 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 15 Sep 2026 03:54 PM IST
सार

Ketu Transit 2026 Horoscope: केतु राशि परिवर्तन कुछ जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा। इसके प्रभाव से मनचाही सफलता, व्यापार लाभ और यात्रा के योग बनेंगे। साथ ही कुछ राशियों के जीवन में शांति भी आ सकती हैं।

विज्ञापन
Ketu Transit in kark rashi 2026 lucky Horoscope these zodiac will get success
Ketu Transit 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला

Ketu Transit 2026 Horoscope: ज्योतिषियों के अनुसार, छाया ग्रह केतु 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए उनकी चाल का खास असर देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलता है। हालांकि, गोचर के दौरान भी वह अन्य ग्रहों के साथ युति बनाकर कुछ राशियों को शुभ और अशुभ परिणाम प्रदान करते हैं। वर्तमान में केतु सूर्य की राशि सिंह में विराजमान हैं। अब साल 2026 के अंत में वह चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। केतु 5 दिसंबर 2026 को कर्क राशि में आएंगे। ऐसे में केतु और चंद्रमा का यह संयोग कुछ राशि वालों के लिए मानसिक शांति, धैर्य और स्थिरता लेकर आ सकता है। साथ ही कई जातकों के जीवन में चल रही परेशानियां कम होने और सकारात्मकता बढ़ने के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं किन लकी राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिल सकता है।


2027 में मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों पर रहेगी साढ़ेसाती, सेहत से लेकर करियर-कारोबार पर पड़ेगा भारी असर

मंगल कर्क गोचर 2026: इन 3 राशि वालों पर भारी पड़ेंगे नीच के मंगल, नौकरी-कारोबार से रिश्तों तक बढ़ेगी टेंशन

Ketu Transit in kark rashi 2026 lucky Horoscope these zodiac will get success
Ketu Transit 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान मनचाहा लाभ मिल सकता है, क्योंकि केतु आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। इस अवधि में आप पहले की अपेक्षा अधिक धैर्यवान बन सकते हैं और परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभालने की क्षमता विकसित होगी। क्रश या किसी व्यक्ति से खास दोस्ती आगे बढ़ेगी। व्यापार में नए तरह के संपर्कों का लाभ आपको मिलेगा। मानसिक रूप से भी आप खुद को अधिक मजबूत महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा कई रुके हुए कामों में गति आने के साथ जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
राहु की चाल से अप्रैल 2027 तक इन 3 राशि वालों का रहेगा अच्छा समय, कमाई और सफलता के खुलेंगे रास्ते

Ketu Transit in kark rashi 2026 lucky Horoscope these zodiac will get success
Ketu Transit 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस दौरान कई परेशानियों का समाधान मिल सकता है। घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और आपसी संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में आपको साथी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में काम करना आसान होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव भी आ सकते हैं। जीवन में कोई अपना भी दस्तक दे सकते है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
17 सितंबर को सूर्य बदलेंगे राशि, जानिए मेष से लेकर कन्या राशि तक के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketu Transit in kark rashi 2026 lucky Horoscope these zodiac will get success
Ketu Transit 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय कारोबार और करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कारोबार में नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनका भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नई उपलब्धि हासिल करने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत रंग ला सकती है। छात्रों को नौकरी मिलने के भी योग बनेंगे। किसी योजना से लाभ का रास्ता खुल सकता है। कला के क्षेत्र में सभी प्रयास सफल होते दिखेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आगे बढ़ने के नए अवसर भी मिल सकते हैं।
 

बुधादित्य योग: कन्या राशि में सूर्य और बुध बनाएंगे शक्तिशाली युति, इन 6 राशियों को करियर और धन में होगा लाभ

मंगल और गुरु की महायुति से इन 3 राशि वालों का चमकेगा समय, मिलेगी सफलता और सपने होंगे पूरे

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed