{"_id":"590f0a7b4f1c1b054b850a88","slug":"daily-rashiphal-8th-may","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी के बहकावे में आकर रास्ते से ना भटके कन्या राशि वाले, पढ़ें राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
किसी के बहकावे में आकर रास्ते से ना भटके कन्या राशि वाले, पढ़ें राशिफल
Mon, 08 May 2017 06:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Mon, 08 May 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानिए आज कादिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिःउच्चाधिकारियों से झगड़ा करने से बचें
2 of 13
मेष राशि
फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें, खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। आज आपको अपने प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा, जो आपको हैरानी में डालेगा। वह प्रेमी हाल में की गई सहायता के लिए आपका प्रशंसक रहा है। आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आज अपने खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें।
वृष राशिःआर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सलाहकार की लें मदद
3 of 13
वृष राशि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। क्या आपको लगता है, आपका सम्बन्ध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है? आपके प्रति आपके साथी की भावनाएं व्यक्त करने की तीव्रता आपको हैरान कर सकती है। अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें। अपनी माली हालत फिर से ठीक करने के लिए किसी समझदार या आर्थिक सलाहकार से सलाह लें। अपने खर्चे की भरपाई के लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग बजट से थोड़ी-थोड़ी पूंजी जोड़ें और इस काम में कोई आर्थिक सलाहकार ही सही सुझाव दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिःनौकरी बदलने में होगी परेशानी
4 of 13
मिथुन राशि
आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देखकर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आज आप पाएंगे कि जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। सामजिक कार्य हेतु किसी स्थान पर अगर आज आप निकलते हैं तो आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। आज का दिन आप काफी सारे खर्चों में अपना बटुआ खाली कर देंगे। आज का आपका धन किसी विद्युत उपकरण व सुविधा में खर्च होगा। ये ध्यान रखें कि जो भी आप खरीद रहे हैं, वो आपकी क्रय शक्ति के दायरे में हैं। जिन्हें आप प्यार करते हैं, आज आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। उनकी सेहत अच्छी रहेगी, मगर उन्हें जांच की आवश्यकता भी है।
विज्ञापन
कर्क राशिः दूसरों को देखकर करियर ना चुनें
5 of 13
कर्क राशि
दूसरों को देखकर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई करियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं। आज आप नकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आपका साथी आपकी रोमांस भरी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं, लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।