फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2026: मंगल की चाल से इन राशि वालों के जीवन में होगी हलचल, नौकरी और सेहत को लेकर रहेंगे परेशान

Tue, 25 Aug 2026 11:39 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 25 Aug 2026 11:39 AM IST
सार

Mangal Gochar 2026: मंगल का कर्क में गोचर खास रहेगा, क्योंकि यह उनकी नीच राशि मानी गई है। ऐसे में कुछ राशि वालों को इससे परेशानियां हो सकती हैं, आइए इनके नाम जानते हैं।

विज्ञापन
mars transit in cancer 2026 impact and horoscope know mangal ka kark rashi me gochar
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल 18 सितंबर 2026 को राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, यह सितंबर का सबसे प्रभावशाली गोचर हो सकता है, जिसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों पर भी व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है। वहीं, 18 सितंबर को मंगल देव शाम 05 बजकर 03 मिनट पर कर्क में एंट्री करेंगे। कर्क मंगल की नीच राशि मानी गई है, इसलिए इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव कुछ राशि वालों पर देखने को मिल सकता है। जातकों के आत्मविश्वास में कमी, धन लाभ में परेशानियां और सेहत में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा आर्थिक मामलों में भी विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत होगी।


Shani Margi 2026: शनि मार्गी होकर 30 साल बाद बनाएंगे धनलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को फायदा

mars transit in cancer 2026 impact and horoscope know mangal ka kark rashi me gochar
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि वालों
मंगल आपकी कुंडली में छठे और लाभ भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में मंगल का कर्क राशि में गोचर आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। कला के क्षेत्र में परेशानियां आएंगी। आर्थिक मामलों में आपको सभी निर्णय सावधानीपूर्वक लेने होंगे। मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ विपरीत परिस्थितियां आएंगी। इसके अलावा दोस्तों के साथ अनबन होती दिखेगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा।
Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल

mars transit in cancer 2026 impact and horoscope know mangal ka kark rashi me gochar
Mangal Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि वालों
मंगल आपकी कुंडली में भाग्य भाव और चतुर्थ भाव के स्वामी होने के कारण योगकारक ग्रह हैं। ऐसे में मंगल का कर्क राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है। परिवार में किसी व्यक्ति को आपकी बातों से परेशानी हो सकती है। इस समय विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको अपने क्रोध और वाणी पर काबू पाने की आवश्यकता रहेगी। आमदनी की तुलना में खर्च अधिक रहने से आर्थिक संतुलन बनाए रखने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस समय धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें।
Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता
Zodiac Personality Traits: इन 4 राशियों के लोग दोस्ती में भी देखते हैं अपना फायदा! काम निकलते ही बदलते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in cancer 2026 impact and horoscope know mangal ka kark rashi me gochar
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि वालों
मंगल आपके लग्न या राशि के स्वामी होने के अलावा आपके छठे भाव के भी स्वामी हैं। वर्तमान में मंगल आपके भाग्य यानी नवम भाव में स्थित हैं। ऐसे में कर्क राशि में मंगल का गोचर आपके लिए कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है। निवेश करने से बचना आपके लिए बेहतर होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपकी कोई बात विवाद का कारण बन सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। नए लोगों से मिलेंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।

September Horoscope 2026: सितंबर में किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed