| राशिफल 2024 | अंक ज्योतिष राशिफल 2024 |
| प्रेम राशिफल 2024 | ग्रहण 2024 |
| कैलेंडर 2024 | अमावस्या 2024 |
| प्रदोष व्रत | अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त 2024 |
| पूर्णिमा | गृह प्रवेश मुहूर्त 2024 |
| विवाह मुहूर्त 2024 | एकादशी 2024 |
{"_id":"65911638bcc271ab40095c11","slug":"budh-gochar-2023-mercury-transit-in-scorpio-know-about-lucky-zodiac-signs-in-hindi-2023-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar 2023: बुध का वृश्चिक राशि में परिवर्तन, जानिए बुध देव किसका बदलेंगे भाग्य","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar 2023: बुध का वृश्चिक राशि में परिवर्तन, जानिए बुध देव किसका बदलेंगे भाग्य
Sun, 31 Dec 2023 12:51 PM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
mercury transit
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 28 दिसंबर को दोपहर 11 बजकर 22 मिनट पर वक्री अवस्था में वृश्चिक राशि में प्रवेश चुके हैं। वक्री अवस्था में गोचर करते हुए ये 02 जनवरी को सुबह 08 बजकर 38 मिनट पर पुनः मार्गी होकर 07 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है विशेष करके एलर्जी और चर्मरोग से संबंधित परेशानियों से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे।

वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। दूसरे देश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह प्रभाव सकारात्मक परिणाम देगा।

मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। यात्रा देशाटन पर अधिक खर्च होगा जिसके कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के मध्य कर्ज के अधिक लेन-देन से बचने का प्रयास करें। ननिहाल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे लिए गए निर्णय की सराहना होगी।

कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी यह योग उत्तम रहेगा। शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। प्रेम संबंधी मामलों में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान संबंधी चिंता परेशान करेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने ना दें।