फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

January 2024 Monthly Horoscope: नए साल का पहला महीना कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए, पढ़ें जनवरी का मासिक राशिफल

Sun, 31 Dec 2023 11:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 11:25 AM IST
सार

Masik Rashifal January 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जनवरी 2024 का महीना बेहद ख़ास है। इस महीने जहां देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में स्थित हैं वहीं शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान है और वृश्चिक राशि में बुध और शुक्र की युति लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण कर रही है। इस हिसाब से साल का पहला महीना यानी जनवरी सभी 12 राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व रखने वाला है। इस महीने में शश योग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, मालव्य राजयोग और गजकेसरी योग आदि का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं जनवरी माह सभी 12 राशियों के लिए क्या विशेष लेकर आएगा।

विज्ञापन
January monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
जनवरी 2024 का मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए साल 2024 का पहला महीना बेहद शानदार रहने वाला है। माह के पूर्वार्ध में किसी व्यक्ति विशेष की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। यदि आप आजीविका के लिए बीते कुछ समय से भटक रहे थे तो आपको इस माह प्रयास करने पर आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह माह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह के दूसरे सप्ताह में आय के नये स्रोत बनेंगे। विदेश से जुड़े काम करने वाले व्यक्तियों के लिए यह समय शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। माह के मध्य में आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे,जिसके कारण आपके भीतर गजब की उर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलेगी। इस दौरान साथी संगी आपका पूरा सहयोग करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा मुनाफा कमाने को मिलेगा। माह के उत्तरार्ध में आने वाले छोटी-मोटी अड़चनों को यदि इग्नोर कर दें तो व्यवसाय की दृष्टि से यह माह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को इस माह सेहत और संबंध पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। इस पूरे माह खान-पान सही रखें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। प्रेम संबंध की दृष्टि से आपको माह के उत्तरार्ध में सचेत रहने की आवश्कता रहेगी। इस दौरान लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं चालीसा का सात बार पाठ करें तथा मंगलवार के दिन सिंदूर को चोला चढ़ाएं।

January monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
जनवरी 2024 का मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए साल के पहले महीने की शुरुआत थोड़ी राहत भरी रह सकती है। जनवरी महीने के पहले हफ्ते में आपको बीते कुछ दिन से चली आ रही परेशानियों से निजात मिल सकती है। इस दौरान किसी महिला मित्र की मदद से बिगड़े काम बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय आपके लिए काफी फलदायक रह सकता है। स्वजनों के साथ गलतफहमियां दूर होंगीं और एक बार फिर से आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे, लेकिन उसे मजबूती प्रदान करने के लिए आपको अपनी तरफ से प्रयास करने होंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वृष राशि के जातकों को इस पूरे माह अपने कार्यक्षेत्र में किसी से उलझने की बजाय लोगों को मिलाजुला कर चलना फायदेमंद साबित होगा। यदि आप इस माह खुद को परिस्थितयों के अनुसार ढालने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा लाभ होगा। कारोबार की दृष्टि से माह का दूसरा सप्ताह ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दौरान आप अपना करियर और कारोबार दोनों को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। जनवरी माह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष की मदद से व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों को इस दौरान बड़े लाभ की प्राप्ति संभव है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। माह के मध्य में परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। माह के उत्तरार्ध में आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अधिक बोझ आ सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी के कारण शारीरिक एवं भूमि-भवन से जुड़े विवाद के चलते मानसिक कष्ट मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर करके शिव चालीसा का पाठ करें।   

January monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
जनवरी 2024 का मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत आपके लिए थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में स्वजनों का सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। विपरीत परिस्थितियों में कई बार आप खुद को अकेला पाएंगे। इस दौरान आपको बजाय किसी दूसरे पर निर्भर रहने के अपनी समस्याओं का समाधान खुद निकालने का प्रयास करना होगा। जनवरी महीने के पहले हफ्ते में बेवजह के खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। इस दौरान आपकी खराब सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है,जिसके लिए आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। माह के पूर्वार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से जनवरी महीने का पहला और आखिरी सप्ताह तो शुभ रहेगा लेकिन माह के दूसरे सप्ताह से लेकर मध्य तक का समय कारोबार की दृष्टि से थोड़ा परेशानी लिए रह सकता है। माह के मध्य में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको बेवजह की परेशानियों से बचने के लिए अपने कागज संबंधी काम पूरे करके रखना चाहिए।  किसी भी योजना में निवेश करने से पहले उसकी नियम एवं शर्तों को सही समझ लेना चाहिए। सेहत की दृष्टि से भी समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको पेट से सबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह का पूर्वार्ध आपके लिए प्रतिकूल है ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ बहसबाजी से बचें। लोगों के साथ नरमी के साथ पेश आएं। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो माह के उत्तरार्ध में आपके जीवन में किसी की इंट्री हो सकती है। इस दौरान अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें तथा तुलसी जी की सेवा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
January monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
जनवरी 2024 का मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिले न सारी पावै। इस पूरे माह आपको इस कहावत को याद रखना होगा। कहने का तात्पर्य है कि इस माह के पूर्वार्ध में आपके पास जो है उसे संजोए रखना ही सबसे बड़ा काम होगा। जो लोग उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत उन्हें इसके थोड़ा इंतजार करना होगा। आजीविका के क्षेत्र में भी धैर्य के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आर्थिक एवं मानसिक परेशानी से बचने के लिए जनवरी माह में अपने सभी कागजी काम पूरे करके रखें और भूलकर भी किसी के बहकावे में न आएं। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो जनवरी महीने के तीसरे सप्ताह में साझेदारी में किसी बात को लेकर दिक्कत आ सकती है। इस दौरान सत्ता-सरकार के साथ तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। कर्क राशि के जातकों को अपनी सेहत को सही बनाए रखने के लिए पूरे माह अपने खान-पान और दिनचर्या सही रखने की जरूरत रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से इस माह आपको अपने परिजनों से अपेक्षित सहयोग-समर्थन नहीं मिल पाएगा जिसके चलते आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और किसी भी तरह के दिखावे से बचें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो माह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष की ओर से मिलने वाला सहयोग राहत प्रदान करेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें। 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और शिव महिमा स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
January monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
जनवरी 2024 का मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए साल का पहला महीना गुडलक लिए हुए है। इस माह आपके बहुप्रतीक्षित कार्य किसी मित्र अथवा शुभचिंतक की मदद से पूरे होंगे। आपको घर और बाहर सभी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों का कद और पद बढ़ सकता है। मनचाही जगह पर तबादले अथवा नौकरी में बदलाव की कामना पूरी हो सकती है। यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे आपको इस सप्ताह आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। जनवरी महीने के पूर्वार्ध में किसी व्यक्ति विशेष की सलाह आपके लिए अत्यधिक फायदेमंद साबित होगी। इस दौरान आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि प्राप्त होगी। माह के मध्य में भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा हो सकता है। खास बात ये कि इस सौदे में आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग इस दौरान कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस दौरान की गई यात्राएं शुभ एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होंगी। जनवरी माह के उत्तरार्ध में आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से जनवरी माह का पूर्वार्ध अनुकूल रहने वाला है लेकिन माह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस दौरान किसी के बहकावे में न आएं और स्वजनों से सीधा संवाद करें। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की पसंद-नापसंद का पूरा ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल दें और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed