{"_id":"6572bb08c0015e20c308a2e4","slug":"ekadashi-2024-date-complete-list-of-ekdashi-in-new-year-2024-me-kab-kab-hai-in-hindi-2023-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ekadashi 2024 List: साल 2024 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत? यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Ekadashi 2024 List: साल 2024 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत? यहां देखें पूरी लिस्ट
Sun, 10 Dec 2023 07:34 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 10 Dec 2023 07:34 AM IST
सार
Ekadashi Date List in 2024: प्रत्येक माह में दो एकादशी तिथि आती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। इस तरह से पूरे वर्ष में 24 एकादशी तिथि होती है। प्रत्येक एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।
विज्ञापन
Ekadashi 2024 List
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Ekadashi 2024 List: हिंदू धर्म में वैसे तो सभी तिथियां महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, लेकिन एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना गया है। प्रत्येक माह में दो एकादशी तिथि आती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। इस तरह से पूरे वर्ष में 24 एकादशी तिथि होती है। प्रत्येक एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। माह और तिथि के आधार पर प्रत्येक एकादशी का अलग-अलग महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पापों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में चलिए जानते हैं साल 2024 में एकादशी व्रत की तिथि और पूरी लिस्ट...
साल 2024 में एकादशी तिथि (Ekadashi Date List in 2024)
1- पौष माह
2- माघ माह
3- फाल्गुन माह
4- चैत्र माह
5- वैशाख माह
6- ज्येष्ठ माह
7- आषाढ़ माह
8- सावन माह
9- भाद्रपद माह
1- अश्विन माह
11- कार्तिक माह
12- मार्गशीर्ष माह
विज्ञापन
साल 2024 में एकादशी तिथि (Ekadashi Date List in 2024)
1- पौष माह
- सफला एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 7 जनवरी 2024
- पौष पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 21 जनवरी 2024
2- माघ माह
- षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 6 फरवरी 2024
- जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 20 फरवरी 2024
3- फाल्गुन माह
- विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 6 मार्च 2024
- आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 20 मार्च 2024
4- चैत्र माह
- पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 5 अप्रैल 2024
- कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 19 अप्रैल 2024
5- वैशाख माह
- बरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 4 मई 2024
- मोहिनी एकादशी - 19 मई 2024
6- ज्येष्ठ माह
- अपरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 2 जून 2024
- निर्जला एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 18 जून 2024
7- आषाढ़ माह
- योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 2 जुलाई 2024
- देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 17 जुलाई 2024
8- सावन माह
- कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 31 जुलाई 2024
- सावन पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 16 अगस्त 2024
9- भाद्रपद माह
- अजा एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 29 अगस्त 2024
- परिवर्तिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 14 सितंबर 2024
1- अश्विन माह
- इंदिरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 28 सितंबर 2024
- पापांकुशा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 13 अक्टूबर 2024
11- कार्तिक माह
- रमा एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 28 अक्टूबर 2024
- देवउठनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 12 नवंबर 2024
12- मार्गशीर्ष माह
- उत्पन्ना एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 26 नवंबर 2024
- मोक्षदा एकादशी (शुक्ल पक्ष)- 11 दिसंबर 2024