फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivah Muhurat 2024: जानें नए साल में कब-कब है शादी के लिए शुभ मुहूर्त, यहां देखें सही तिथियां

Thu, 07 Dec 2023 07:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 07 Dec 2023 07:33 AM IST
विज्ञापन
Vivah Muhurat 2024 wedding dates shubh muhurat of New Year 2024 in hindi
vivah ke shubh muhurat - फोटो : अमर उजाला

Shubh Vivah Muhurat 2024: प्राचीन काल से, लोगों का मानना है कि वर वधु की खुशी के लिए विवाह सदैव एक शुभ दिन पर किया जाना चाहिए। यह संभवतः सबसे पुराने अनुष्ठानों में से एक है जिसे आज तक व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है।  कुछ ही दिनों में साल 2023 बीतने वाला है और नया साल 2024 शुरू होने वाला है। ऐसे में शादी -विवाह जैसेस बड़े अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए पहले से कुंडली मिलान किया जाता है और शादी का शुभ मुहूर्त विचारा जाता है। जब शादी उसी मुहूर्त में की जाती है तब शादी को पूर्ण और सफल माना जाता है। मान्यता है कि शादी यदि शुभ मुहूर्त और ज्योतिष के नियमों को ध्यान में रखते हुए की जाती है तो जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है। इस आने वाले साल 2024 के सभी शादी मुहूर्त और तिथियों के बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

Vivah Muhurat 2024 wedding dates shubh muhurat of New Year 2024 in hindi
vivah ke shubh muhurat - फोटो : iStock
जनवरी 2024 शादी की शुभ तिथियां और मुहूर्त 

खरमास 15 जनवरी को समाप्त हो रहा है उसके अगले दिन यानी 16 जनवरी से ही विवाह मुहूर्त आरंभ हो जाएंगे। जनवरी माह में इस बार विवाह के 9 मुहूर्त हैं। मई, जून, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने में विवाह का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। इस महीने आप शादी की योजना न बनाएं तो बेहतर होगा।   
 
दिनांक   वार  शुभ मुहूर्त 
16 जनवरी 2024 मंगलवार रात्रि 09:01 बजे से 17 जनवरी प्रातः 07:15 तक
17 जनवरी 2024 बुधवार प्रातः 07:15 से रात्रि 10:50 तक 
20 जनवरी 2024 शनिवार दोपहर 03:09 से 21 जनवरी प्रातः 07:14तक 
21 जनवरी 2024 रविवार प्रातः 07:14 से 07:23 तक 
22 जनवरी 2024 सोमवार प्रातः 07:14 से 23 जनवरी प्रातः 04:58 तक 
27 जनवरी 2024 शनिवार प्रातः 07:44 से 28 जनवरी प्रातः 07: 12 तक 
28 जनवरी 2024 रविवार प्रातः 07:12 से दोपहर 03:53 तक 
30 जनवरी 2024 मंगलवार प्रातः 10:43 से 31 जनवरी प्रातः 07:10 तक 
31 जनवरी 2024 बुधवार प्रातः 07:10 से 1 फरवरी, दोपहर 01:08 तक 
Vivah Muhurat 2024 wedding dates shubh muhurat of New Year 2024 in hindi
vivah ke shubh muhurat - फोटो : नितिन गुप्ता

फरवरी 2024 शादी की शुभ तिथियां और मुहूर्त 

दिनांक   वार  शुभ मुहूर्त 
4 फरवरी 2024 रविवार प्रातः 07:21 से 05 फरवरी प्रातः 05:44 तक 
6 फरवरी 2024 मंगलवार दोपहर 1:18 से 07 फरवरी, प्रातः 06:27 तक 
7 फरवरी 2024 बुधवार प्रातः 04:37 से 08 फरवरी, प्रातः 07:05 तक 
8 फरवरी 2024 गुरुवार प्रातः 07:05 से दोपहर 11:17 तक 
12 फरवरी 2024 सोमवार दोपहर, 02:56 से 13 फरवरी, प्रातः 07:02 तक 
13 फरवरी 2024 मंगलवार दोपहर 02:41 से 14 फरवरी प्रातः 05:11तक 
17 फरवरी 2024 शनिवार प्रातः 08:46 से दोपहर 01:44तक 
24 फरवरी 2024 शनिवार दोपहर 1:35 से रात्रि 10:20 तक 
25 फरवरी 2024 रविवार प्रातः  01:24 से 26 फरवरी प्रातः 06:50 तक 
26 फरवरी 2024 सोमवार प्रातः 06:50 से दोपहर 03 :27 तक
29 फरवरी 2024 गुरुवार प्रातः 10:22 से 01 मार्च प्रातः 06:46 तक 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivah Muhurat 2024 wedding dates shubh muhurat of New Year 2024 in hindi
vivah ke shubh muhurat - फोटो : Amar Ujala

मार्च 2024 शादी की शुभ तिथियां और मुहूर्त 

दिनांक   वार  शुभ मुहूर्त 
1 मार्च 2024 शुक्रवार प्रातः 06:46 से दोपहर 12:48 तक 
2 मार्च 2024 शनिवार रात्रि 08:24 से 03 मार्च, प्रातः 06:44 तक 
3 मार्च 2024 रविवार प्रातः 06:44 बजे से दोपहर 03:55 तक 
4 मार्च 2024 सोमवार रात्रि 11:16 से 05 मार्च, प्रातः 06: 42 तक 
5 मार्च 2024 मंगलवार प्रातः 06:42 से दोपहर 02:09 तक 
6 मार्च 2024 बुधवार दोपहर, 02:52 से 07 मार्च रात्रि 10:05 तक 
7 मार्च 2024 गुरुवार प्रातः 06:40 से 08:24 तक 
10 मार्च 2024 रविवार प्रातः 01:55 से 11 मार्च 06:35 तक 
11 मार्च 2024 सोमवार प्रातः 06:35 से 12 मार्च प्रातः 06:34 तक 
12 मार्च 2024 मंगलवार प्रातः 06:34 से दोपहर 03 :08 तक 

 

विज्ञापन
Vivah Muhurat 2024 wedding dates shubh muhurat of New Year 2024 in hindi
vivah ke shubh muhurat - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल 2024 शादी की शुभ तिथियां और मुहूर्त 

दिनांक  वार  शुभ मुहूर्त 
18 अप्रैल 2024 गुरुवार मध्य रात्रि 00:44 से 19 अप्रैल 05:51 तक 
19 अप्रैल 2024 शुक्रवार प्रातः 05:51 से 06:46 तक 
20 अप्रैल 2024 शनिवार दोपहर, 02:04 से 21 अप्रैल प्रातः 02:48 तक 
21 अप्रैल 2024 रविवार दोपहर 03:45 से 22 अप्रैल, प्रातः 05:48 तक
22 अप्रैल 2024 सोमवार प्रातः 05:48 से रात्रि 10:00 तक 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed