फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Rashifal 2024: साल 2024 प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेगा सच्चा प्यार किसको करना होगा इंतजार

Mon, 20 Nov 2023 12:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Nov 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
Love Rashifal 2024 Love Predictions For New Year These Zodiac Signs Will Be Lucky And Unlucky In Love Life
love rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

Love Rashifal 2024: एक मनुष्य के जीवन में प्रेम का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रेम के बिना इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह इंसान जीवन भर एक सच्चे प्रेमी की तलाश में रहता है। किसी को प्यार मिलता है और कोई उसकी तलाश में जीवन भर भटकता रहता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का कारक कहा गया है। पंचम और सप्तम भाव प्रेम और विवाह के घर है, वही एकादश भाव से कामना पूर्ति का विचार होता है। राहु-केतु, शनि और मंगल ये 4 पापी ग्रह रिश्ते को बनने नहीं देते और बन भी गया तो खत्म कर देते हैं, ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको आपके साल 2024 का प्रेम राशिफल बता कर रहे हैं जिसे पढ़कर आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत बना सके।


 
Love Rashifal 2024 Love Predictions For New Year These Zodiac Signs Will Be Lucky And Unlucky In Love Life
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल 2024

मेष राशि के जातकों के लिए इस पूरे वर्ष शनि का प्रभाव उनके एकादश भाव पर रहने वाला है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके पंचम भाव यानी प्रेम के भाव पर होगी। गुरु भी लग्न में विराजमान होकर पंचम पर दृष्टि दे रहे हैं। राहु का गोचर आपके शैया सुख के भाव को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में ऐसा कहा जा सकता है कि मेष राशि के जातकों को इस वर्ष अपने प्रेम संबंधो में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। शनि एक धीमा ग्रह है जो कि आपके प्रेम में बाधा पैदा कर सकता है। इस साल अगर आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे है तो आपको काफी सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। अगर आप विवाहित है तो ऐसा हो सकता है कि आपके रिश्तें में किसी गलतफहमी का जन्म हो जाए, इसलिए अपने पार्टनर के साथ किसी नए विवाद को जन्म नहीं देंगे तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मई में महीने से गुरु की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर नहीं होगी जिसके कारण आपको कुछ प्रतिकूल परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं।

Love Rashifal 2024 Love Predictions For New Year These Zodiac Signs Will Be Lucky And Unlucky In Love Life
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल 2024 

वृष राशि के जातकों के लिए साल 2024 प्रेम के मामले में मिलाजुला रहने वाला है। इस साल केतु का प्रभाव आपके पंचम भाव पर होगा और राहु की भी दृष्टि पंचम पर होगी। गुरु का गोचर मई महीने तक द्वादश भाव में होगा। इस साल आपके जीवन में किसी पार्टनर की एंट्री हो सकती है लेकिन काफी सोच समझकर आपको आगे बढ़ना होगा। कहीं ऐसा न हो कि आपको प्रेम में अलगाव का सामना करना पड़ जाए। राहु की दृष्टि प्रेम से जुड़े मामलो में पूरे तरह से भ्रम को पैदा करने वाली हो सकती है। इस साल आप अपने कार्यस्थल पर काम करने वाली किसी महिला को लेकर थोड़ा भावुक हो सकते हैं। अगर आप महिला है तो आपको अपने प्रेम में बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के बाद प्रेम के कारक ग्रह शुक्र का गोचर जीवन में थोड़ी स्थिरता देने वाला होगा। विवाहित जातकों को अपने साथी की भावनाओं को समझना होगा। अविवाहित है तो आपके विवाह की रूपरेखा साल 2024 में बनती हुई दिखाई दे रही है। प्रेम विवाह भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Rashifal 2024 Love Predictions For New Year These Zodiac Signs Will Be Lucky And Unlucky In Love Life
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल 2024 

मिथुन राशि के जातकों को साल 2024 में अपने सच्चे प्रेमी से मिलने का मौका मिलने वाला है। आप इस साल काफी रोमांटिक रहने वाले हैं और अपने प्रेमी की हर इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस साल गुरु की दृष्टि पंचम पर होने से सौभाग्य में वृद्धि होगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। इस साल आपको एक ऐसे प्रेमी से मिलने का मौका मिलेगा जो आपके जीवन को पूरी तरह से बदलकर रख देगा। भले ही आप कुछ समय के लिए अकेला महसूस कर सकते हैं लेकिन आपका प्रेमी आपको बहुत कीमती समझता है। इस साल आपको अपने प्रेम में पूरी तरह से पारदर्शी रहना होगा और अपने प्रेम जीवन को वैवाहिक जीवन में बदलने के लिए भी तैयार रहना होगा। इस साल सच्चा प्यार खुद आपके पास चलकर आएगा। हालांकि इस साल मंगल केतु के प्रभाव से जीवन में किसी दूसरे रिश्ते की ओर आपका मन जा सकता है लेकिन गुरु के कारण आप अपने प्रेमी को समझने में कामयाब होंगे। साल के मध्य में पत्नी के साथ विदेश यात्रा हो सकती है।

विज्ञापन
Love Rashifal 2024 Love Predictions For New Year These Zodiac Signs Will Be Lucky And Unlucky In Love Life
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल 2024

कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2024 प्रेम और वैवाहिक जीवन के नजरिए से एक अच्छा वर्ष होने वाला है। साल के शुरू से ही ग्रह आपके अनुकूल रहने वाले हैं। ऐसा लग रहा है जैसे इस साल आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। साल के शुरू में ही आपका प्रेम प्रस्ताव आपके प्रेमी के द्वारा स्वीकार किया जा सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कुछ महीनों के बाद मंगल का प्रभाव आपके रिश्ते में तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकता है लेकिन आपका साहस और आपका विश्वास विजय प्राप्त करेगा। इस साल आपका रोमांटिक जीवन बेहद शानदार रहने वाला है। वैवाहिक जातकों के जीवन में रोमांस और प्रेम का समागम आनंददायक रहने वाला है। साल के मध्य में आपको थोड़ा सा संतुलित व्यवहार करना होगा। साल के अंत में आपके विवाह का योग भी बनता हुआ दिखाई दे रहा है। गुरु का राशि परिवर्तन आपकी सोच को और परिपक्व करने का काम करेगा और आप आने वाली जिम्मेदारी के लिए तैयार हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed